Dhurandhar 2 Trailer Release Date: खुशखबरी! रणवीर सिंह की फिल्म के ट्रेलर की तारीख आई सामने, जान लीजिए
Dhurandhar 2 Trailer Release Date: Ranveer Singh की फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। यह फिल्म इस साल की सबसे चर्चित एक्शन फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर पहले कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि इसका ट्रेलर होली के मौके पर रिलीज होगा। हालांकि, फिल्म के निर्माताओं ने इन खबरों को गलत बताया था। अब इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धुरंधर 2' का ट्रेलर 6 मार्च को रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर के साथ फिल्म का एक नया पोस्टर भी जारी किया जाएगा। जिससे फैंस को फिल्म की झलक देखने को मिलेगी। खबरों की माने तो मेकर्स ने ट्रेलर के लिए एक मुहूर्त तय किया है। हाल ही में Yash की फिल्म Toxic की रिलीज डेट को मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण आगे बढ़ा दिया गया है।
तय डेट पर होगी रिलीज
इसके बावजूद 'धुरंधर 2' के निर्माताओं ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया है। फिल्म पहले से तय तारीख 19 जनवरी को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फैसले से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा फायदा मिल सकता है, क्योंकि उसी समय कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। ऐसे में 'धुरंधर 2' को सिनेमाघरों में अच्छा खासा समय मिल सकता है।
पहली फिल्म ने किया था शानदार प्रदर्शन
फिल्म की पहली किस्त Dhurandhar बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी और इसे एक बड़ी ब्लॉकबस्टर का दर्जा मिला था। इसी वजह से इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं।
दमदार स्टारकास्ट के साथ वापसी
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह एक बार फिर अपने दमदार किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ R. Madhavan, Arjun Rampal, Sanjay Dutt, Rakesh Bedi, Danish Pandor और Sara Arjun जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन Aditya Dhar ने किया है। वहीं इसका निर्माण Jio Studios और B62 Studios के बैनर तले किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications