Dhurandhar 2 BO Collection Day 20: 'धुरंधर 2' का जलवा जारी, 'बाहुबली 2' को पछाड़ा, 20वें दिन की इतनी कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 20: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) का दबदबा साफ दिखाई दे रहा है। रिलीज के पहले दिन से ही ये फिल्म कमाई के नए-नए रिकॉर्ड बना रही है और अब 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद भी इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। हालांकि तीसरे हफ्ते के वीकडेज में कमाई थोड़ी धीमी जरूर हुई है लेकिन फिल्म अभी भी डबल डिजिट में शानदार कलेक्शन कर रही है।

तीसरे हफ्ते में भी बरकरार है 'धुरंधर 2' की पकड़
गत 6 अप्रैल 2026 यानी रिलीज के तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली थी। 19वें दिन कलेक्शन में करीब 65 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और फिल्म सिर्फ 10 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी। हालांकि इसके अगले ही दिन यानी 7 अप्रैल 2026, रिलीज के 20वें दिन फिल्म ने जोरदार वापसी की और बॉक्स ऑफिस पर फिर से रफ्तार पकड़ ली।

Dhurandhar 2

20वें दिन की कमाई ने फिर बढ़ाया जोश

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'धुरंधर 2' ने अपने 20वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को करीब 10.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 1033.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ये आंकड़ा बताता है कि फिल्म की पकड़ अभी भी दर्शकों के बीच मजबूत बनी हुई है।

अब तक का कुल बॉक्स ऑफिस सफर

अगर फिल्म 'धुरंधर 2' की अब तक की कमाई पर नजर डालें तो पहले हफ्ते में इसने 674.17 करोड़ रुपये की धमाकेदार शुरुआत की थी। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 263.65 करोड़ रुपये जोड़े। इसके बाद तीसरे हफ्ते में भी फिल्म ने लगातार करोड़ों में कमाई जारी रखी जो इसकी स्थिर लोकप्रियता को दर्शाता है।

'बाहुबली 2' को पछाड़कर 'धुरंधर 2' ने रचा इतिहास

20वें दिन की कमाई के साथ 'धुरंधर: द रिवेंज' ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इसने 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' के भारत में लाइफटाइम कलेक्शन (1030.42 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है। इसी के साथ ये फिल्म देश की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है।

क्या 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड भी टूटेगा?

फिलहाल बॉक्स ऑफिस की टॉप पोजिशन पर साउथ के फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' काबिज है, जिसका कलेक्शन 1234.10 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 'धुरंधर 2' इस रिकॉर्ड को भी तोड़ पाएगी या नहीं। फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए इतना तय है कि आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+