Dharmendra Video Leak: धर्मेंद्र का वीडियो हुआ लीक, बीमार एक्टर का दिखा ऐसा बुरा हाल, चुपके से बनाया गया क्लिप

Dharmendra Video Leak: हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र को गत 12 नवंबर 2025 (बुधवार) सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब उनके आगे का इलाज घर पर ही होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर और दोनों बेटों, सनी और बॉबी देओल ने ही एक्टर को घर लाने का फैसला किया था।

अस्पताल से घर पहुंचें धर्मेंद्र
धर्मेंद्र के घर लौटने के बाद से उनके परिवार वाले लगातार फैंस के साथ एक्टर का हेल्थ अपडेट शेयर कर रहे हैं। कभी एक्टर का चेकअप करने वाले डॉक्टर्स उनका हालचाल बता रहे हैं तो कभी धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी अपना दर्द बयां कर रही हैं।

Dharmendra Video Leak

बीमार एक्टर धर्मेंद्र का ऑरिजनल वीडियो हुआ लीक

इन सबके बीच बीमार एक्टर धर्मेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह बिस्तर पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके साथ सनी देओल और बॉबी देओल समेत उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद हैं।

फूट फूटकर रोती नजर आईं पहली पत्नी प्रकाश कौर

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि धर्मेंद्र एक मेडिकल बेड पर लेटे हैं और उनके चारों तरफ मशीनें लगी हुई हैं। सोशल मीडिया पर लीक हुए इस वीडियो में धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर पति को पकड़कर फूट-फूट कर रोती हुईं दिखाई दे रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

आपको बता दें कि ये वीडियो विशाल वसीता नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। आपको बता दें कि धर्मेंद्र को अस्पताल में देखने के लिए परिवार वालों के अलावा बड़े-बड़े सेलेब्स भी पहुंचे थे लेकिन एक्टर की पहली पत्नी प्रकाश कौर हॉस्पिटल नहीं गई थीं।

धर्मेंद्र के घर पहुंचने के बाद चुपके से बनाया गया वीडियो

प्रकाश कौर के अस्पताल न जाने को लेकर कई तरह की बातें भी सोशल मीडिया पर हुई थीं। ऐसे में जब से धर्मेंद्र का ये वीडियो वायरल हो रहा है तो लोग ये कयास लगा रहे हैं कि एक्टर के घर पहुंचने के बाद ही इसे बनाया गया है। वीडियो देखें-

इंस्टाग्राम यूजर की आलोचना कर रहे हैं लोग

-बीमार धर्मेंद्र का वीडियो शेयर करने पर लोगों ने उस इंस्टाग्राम यूजर की आलोचना की है। लोग धर्मेंद्र का निजी वीडियो शेयर करने के लिए उस इंस्टाग्राम यूजर को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक्टर के एक फैन से कमेंट करते हुए लिखा है- आपको किसी की निजता का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। ये उनकी निजी जगह है। आपको इसे रिकॉर्ड नहीं करना चाहिए था।

-एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा है- इसे शेयर करने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए। एक शख्स ने टिप्पणी की है- जिसने भी परिवार के इस दर्दनाक पल को रिकॉर्ड किया, वह बहुत गलत है। वाहेगुरु जी कृपा करो।

सांस फूलने की शिकायत के चलते अस्पताल पहुंचे थे धर्मेंद्र

आपको बता दें कि धर्मेंद्र को कुछ दिन पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऐसी खबरें थीं कि अभिनेता को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था लेकिन बाद मेंइन खबरों का खंडन किया गया था। वहीं सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान जैसे कई बॉलीवुड कलाकार धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।

हेमा मालिनी ने दिया धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट

धर्मेंद्र के अस्पताल से घर लौटने के बाद उनकी दूसरी पत्नी एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने फिल्म जर्नलिस्ट सुभाष के झा से बातचीत में अपने दिल की बात कही। हेमा मालिनी ने पति की तबीयत खराब होने को लेकर अपना दर्द बयां किया है।

हेमा मालिनी ने बयां किया अपना दर्द

हेमा मालिनी ने कहा- ये मेरे लिए आसान वक्त नहीं रहा है। धर्मजी की हेल्थ हमारे लिए बहुत चिंता का विषय है। उनके बच्चों की नींद उड़ी हुई है। मैं बहुत सारी जिम्मेदारियों के साथ कमजोर नहीं पड़ सकती लेकिन मुझे खुशी है कि वह घर वापस आ गए हैं।

'अब सब ऊपर वाले के हाथ में है'

हेमा मालिनी ने आगे कहा- हमें राहत है कि धर्मजी अस्पताल से बाहर आ गए हैं। उन्हें अपनों के बीच रहने की जरूरत है। वह परिवार से प्यार करते हैं और सबके साथ रहना पंसद करते हैं। बाकी तो सब ऊपर वाले के हाथ में है। प्लीज हमारे लिए प्रार्थना करें। हेमा मालिनी का बयान ये दर्शाता है कि धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार जरूर हुआ है लेकिन परिवार अब भी पूरी सावधानी बरत रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+