'धर्मेंद्र बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे', आखिरी वक्त में एक्टर की हो गई थी ऐसी हालत, हुआ बड़ा खुलासा
Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और हीमैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 89 की उम्र में उनके निधन ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया है। लाखों चाहने वाले अभी भी इस दुख से उबर नहीं पाए हैं।
आखिरी वक्त में धर्मेंद्र की हालत कैसी हो गई थी?
इसी बीच दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की पत्नी एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने अपने पति की हालत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने इमोशनल होते हुए बताया है कि आखिरी वक्त में धर्मेंद्र की हालत कैसी हो गई थी।

फिल्ममेकर हमाद अल रेयामी ने बताई ऐसी बात
-दरअसल हाल ही में हेमा मालिनी की मुलाकात यूएई के फिल्ममेकर हमाद अल रेयामी से हुई थी। इस मुलाकात के बाद उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने हेमा मालिनी से हुई भावुक बातचीत का जिक्र किया है।
-अरबी भाषा में लिखे इस इंस्टाग्राम पोस्ट में में हमाद अल रेयामी ने बताया है कि वह धर्मेंद्र की मौत के तीन दिन बाद हेमा मालिनी से मिले थे। इस दौरान एक्ट्रेस काफी दुखी थीं और पति की मौत से बिल्कुल टूट चुकी थीं।
'दर्द छिपाने की कोशिश कर रहीं थीं हेमा मालिनी'
-अपनी पोस्ट में फिल्ममेकर हमाद अल रेयामी ने लिखा है कि ये पहली बार था जब उन्होंने हेमा मालिनी से आमने-सामने बात की। उन्होंने बताया कि हेमा मालिनी के चेहरे पर गहरा दर्द और बेचैनी साफ नजर आ रही थी लेकिन फिर भी वह खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश कर रही थीं।
-फिल्ममेकर हमाद अल रेयामी ने बताया कि हेमा मालिनी कुछ भी कहने से घबरा रही थीं। उनकी जुबान भी लड़खड़ा रही थी लेकिन वह खुद को संभालने में सक्षम थीं और धर्मेंद्र से जुड़ी बातें शेयर कर रही थीं। फिल्ममेकर ने बताया कि हेमा मालिनी ने कांपती आवाज में कहा था- काश मैं उन्हें आखिरी बार देख पाती।
'धर्मेंद्र अपना दर्द बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे'
-हेमा मालिनी ने बताया कि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और धर्मेंद्र अचानक उन्हें छोड़कर चले गए। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें इस बात का मलाल है कि उनके चाहने वाले उन्हें आखिरी बार देख भी नहीं पाए।
-हेमा मालिनी ने बताया कि धर्मेंद्र के अंतिम दिनों में उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी। एक्टर का परिवार उनकी ऐसी हालत देखकर टूट जा रहा था। यहां तक कि हेमा मालिनी ये भी बताया कि वह खुद भी धर्मेंद्र की तरफ देख नहीं पा रही थीं।
-हेमा मालिनी के अनुसार यही वजह थी कि धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार जल्दबाजी में किया गया क्योंकि उनका परिवार नहीं चाहता था कि ए्टर के फैंस को ये दर्दनाक दृश्य दिखाया जाए।
धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि कोई उन्हें कमजोर या बीमार देखे
-हेमा मालिनी ने आगे कहा- धर्मेंद्र अपनी पूरी जिंदगी में, कभी नहीं चाहते थे कि कोई उन्हें कमजोर या बीमार देखे। उन्होंने अपना दर्द अपने सबसे करीबी रिश्तेदारों से भी छिपाया और जब कोई इंसान गुजर जाता है तो फैसला परिवार का होता है।
-हेमा मालिनी ने इमोशनल होते हुए आगे कहा- धर्मेंद्र की ऐसी हालत कोई नहीं देख सकता था। एक्टर बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। अपने आखिरी दिनों में उनकी हालत बहुत खराब हो गई थी। वह बहुत दर्द में थे।












Click it and Unblock the Notifications