'स्ट्रगलिंग एक्टर की तरह बर्ताव क्यों', नए लुक पर यूजर ने किया ट्रोल तो धर्मेंद्र ने दिया झन्नाटेदार जवाब

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब जल्द ही वेब सीरीज 'ताज-डिवाइडेट बाय ब्लड' में नजर आने वाले हैं। इसका फर्स्ट लुक देखकर फैंस उन्हें बुरी तरह ट्रोल करने लगे। जिसका एक्टर ने ऐसा जवाब दिया कि, सबकी बोलती बंद हो गई।

Dharmendra Massive Reply To Trollers: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने हाल ही आने वाली वेब सीरीज 'ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड' ने फर्स्ट लुक शेयर किया। जिसमें वह सूफी संत शेख सलीम चिश्ती की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इसके फर्स्ट लुक में धर्मेंद्र काफी अलग अंदाज में नजर आए। फैंस के लिए उनको पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। इस लुक को देखकर एक यूजर ने उनको बुरी तरह ट्रोल किया। जिसका एक्टर ने ऐसा जवाब दिया कि, यूजर की बोलती बंद हो गई।

धर्मेंद्र ने शेयर अगली फिल्म का लुक

धर्मेंद्र ने शेयर अगली फिल्म का लुक

मंगलवार को 87 वर्षीय धर्मेंद्र ने अपनी अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया। इसको शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन पर लिखा, "दोस्तों, मैं फिल्म ताज में शेख सलीम चिश्ती....एक सूफी संत का किरदार निभा रहा हूं। एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण किरदार...आपकी शुभकामनाओं की जरूरत है।"

यूजर ने सरेआम कहा 'स्ट्रगलिंग एक्टर'

धर्मेंद्र इस लुक में लंबी दाढ़ी और सिर पर साफा लगाकर एकदम संतों वाले लुक में नजर आ रहे हैं। इस लुक के वायरल होने के बाद ट्विटर पर यूजर्स ने तमाम तरह के रिएक्शन दिए। इस बीच एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'यह एक स्ट्रगलिंग एक्टर की तरह बर्ताव क्यों कर रहे हैं?' यूजर के इस कमेंट का एक्टर ने करारा जवाब दिया।

धर्मेंद्र ने दिया करारा जवाब

धर्मेंद्र ने दिया करारा जवाब

यूजर को जवाब देते हुए धर्मेंद्र ने कमेंट बॉक्स पर लिखा, 'वैष्णव, जिंदगी एक बहुत ही खूबसूरत स्ट्रगल है। तुम, मैं और हर कोई स्ट्रगल ही कर रहा है। आराम करने का मतलब तुम्हारे प्यार सपनों का अंत है। तुम्हारी खूबसूरत जर्नी का अंत है।' एक्टर के इस जवाब की जहां तमाम फैंस ने तारीफ की, तो वहीं उस यूजर की सरेआम सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ लगाई।

फैंस ने भी यूजर की लगाई लताड़

फैंस ने भी यूजर की लगाई लताड़

फैंस ने धर्मेंद्र की बेइज्जती करने के लिए उस यूजर की क्लास लगाई। हालांकि उस यूजर ने अपने इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर चुप्पी साध ली। बता दें कि, धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं औऱ फैंस से जुड़े रहने के लिए अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। वहीं फैंस भी उनके लेटेस्ट पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

धर्मेंद्र का वर्कफ्रंट

धर्मेंद्र का वर्कफ्रंट

अब धर्मेंद्र की अपकमिंग वेब सीरीज 'ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड' की बात करें तो, इसमें वह नसीरुद्दीन शाह राजा अकबर की भूमिका निभा रहे हैं। सीरीज में अनारकली का किरदार एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी निभा रही हैं तो वहीं प्रिंस सलीम के किरदार में आशिम गुलाटी नजर आएंगे। इसके अलावा मिर्जा हकीम के किरदार में एक्टर राहुल बोस नजर आएंगे। इस वेब सीरीज के अलावा दिग्गज अभिनेता करण जौहर की अगली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगे। जिसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे।

Recommended Video

    Dilip Kumar-Saira bano से Kareena-Saif तक, Bollywood Stars की ऐसी है Love story | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+