'प्लीज उस इंसान को चीट न करें जो...' धर्मेंद्र को किसने दिया धोखा? एक्टर का पोस्ट देखकर फैंस हुए परेशान

Dharmendra Post On Cheating: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र फैंस के दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। 88 साल की उम्र में भी बॉलीवुड के ही-मैन सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। हालांकि इस बीच उनका एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसकी वजह से फैंस परेशान हो गए।

धर्मेंद्र की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह आए दिन फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है जिसमें एक्टर ने अपने दिल की बात कही। हालांकि उन्होंने कुछ ऐसा लिख दिया जिसे फैंस उनकी पर्सनल लाइफ से जोड़ कर देख रहे हैं।

Dharmendra

धर्मेंद्र ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही एक्टर ने कैप्शन पर लिखा, 'प्लीज उस इंसान को धोखा न दें, जो आप पर आंख बंद करके भरोसा करता हो।' साथ ही एक्टर ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शेयर किया। अब एक्टर के इस पोस्ट से फैंस चिंता में आ गए और लगातार कमेंट कर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल पूछ रहे हैं।

धर्मेंद्र के पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, क्या हुआ, आप ऐसा क्यों बोल रहे हैं? एक ने लिखा, 'आपको किसने धोखा दे दिया पाजी।' एक यूजर ने लिखा, 'आपने पाजी बिल्कुल सही कहा किसी को धोखा देना बहुत ही गलत है।' इस तरह से कमेंट कर लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि हीमैन ने ऐसा पोस्ट क्यों किया इसको लेकर फैंस कंफ्यूज हैं।

बता दें कि हाल ही में धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी के साथ 44वीं शादी की सालगिरह मनाई थी। इस दौरान दोनों ने एक बार फिर एक दूसरे वरमाला भी पहनाई। कपल ने अपनी शादी की सालगिरह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। इस खास मौके पर उनकी बेटी ईशा देओल भी मौजूद थीं। हालांकि सनी देओल और बॉबी देओल उनकी शादी की सालगिरह में शामिल नहीं हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+