'अंधविश्वास कभी एक भूल...' आखिर किसने तोड़ा धर्मेंद्र का भरोसा? पोस्ट देख फैंस हुए परेशान

Dharmendra Cryptic Post: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते हैं। लेकिन कई बार वह ऐसा पोस्ट शेयर कर देते हैं जिससे उनके चाहने वाले परेशान हो जाते हैं।

धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर एक ऐसी फोटो पोस्ट की जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया। दरअसल, एक्टर ने जो फोटो शेयर की वह उसमें काफी उदास नजर आ रहे हैं। इसके अलावा गलतियों' और 'अंधे विश्वास' पर बात की।

Dharmendra

धर्मेंद्र ने अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, 'अंधविश्वास, मीठा व्यवहार कभी-कभी एक भूल बन जाता है।' अब इस तस्वीर और कैप्शन को देख फैंस के रिएक्शन आने लगे। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर 88 साल के धर्मेंद्र के साथ ऐसा क्या हुआ या फिर किसने उनका विश्वास तोड़ा है।

धर्मेंद्र के पोस्ट पर कमेंट पर फैंस चिंता जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीर देखकर बहुत घबराहट होने लगती है। क्या हुआ पाजी।' एक ने लिखा, क्या हुआ पाजी, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं, कृपया ऐसे मत बैठिए आपका सिर उठा हुआ अच्छा लगता है।' एक ने लिखा, 'आप हमेशा हंसते हुए अच्छे लगते हैं और हम सभी आपसे बेहद प्यार करते हैं।'

बता दें कि, ये कोई पहली बार नहीं है जब धर्मेंद्र ने इस तरह का कोई पोस्ट शेयर किया। वहीं एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए थे। इस फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इससे पहले करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए थे। जिसमें उन्होंने जया बच्चन के पति का रोल निभाया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। अब वह जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'इक्कीस' में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+