Dharmendra: अपनी मां को लेकर ये क्या बोल गए धर्मेंद्र? फूट-फूटकर रोने लगे और फिर जो हुआ

Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं और डॉक्टरों व परिवार की निगरानी में हैं। इस वजह से वह सोशल मीडिया और सार्वजनिक जीवन से दूर बने हुए हैं।

धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार हो रहा है
हालांकि राहत की खबर ये है कि धर्मेंद्र की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। वहीं कहा जा रहा है कि आगामी 8 दिसंबर 2025 को धर्मेंद्र अपना 90वां जन्मदिन मना सकते हैं। दरअसल देओल परिवार चाहता है कि धर्मेंद्र जल्द रिकवर करें और अपना बर्थडे सेलिब्रेट करें।

Dharmendra

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं धर्मेंद्र

-उम्र के इस पड़ाव पर भले ही धर्मेंद्र ने फिल्मों से दूरी बना ली हो लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह हमेशा अपने फैंस से जुड़े रहे हैं। बचपन की कहानियां, करियर के अनुभव और व्यक्तिगत यादें, धर्मेंद्र अक्सर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

-आपको बता दें कि कई पुराने इंटरव्यूज में धर्मेंद्र अपने माता-पिता के बारे में जिक्र कर चुके हैं। अपने पैरेंट्स को लेकर धर्मेंद्र के मन में बहुत भावनात्मक लगाव रहा है जिसकी कमी वह हमेशा महसूस करते रहे हैं।

मां-बाप की यादों से कभी जुदा नहीं हुए धर्मेंद्र

-धर्मेंद्र ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपने दिल का दर्द बांटा था। उन्होंने अपने बचपन के उस घर की झलक भी दिखाई थी, जहां उनके पिता रहते थे और उनका निधन भी हुआ था। धर्मेंद्र का कहना था कि वह उन यादों को दिल के एक कोने में आज भी सहेजकर रखते हैं।

-धर्मेंद्र की मां सतवंत कौर एक सरल और दयालु महिला थीं जो जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती थीं। धर्मेंद्र ने बताया था कि उनकी मां घर का सारा खर्च खुद संभालती थीं और उन्हें भी पैसों और जरूरतों का हिसाब समझाती रहती थीं।

'तू हमेशा जिंदा रहेगी मां, कहीं नहीं जाएगी'

-2020 में किए एक ट्वीट में धर्मेंद्र ने लिखा था- मेरी मां जब तक जिंदा रहीं, घर का खर्चा खुद चलाती रहीं। वो चाहती थीं कि मुझे महीने का खर्च पता रहे, जिसे मैं नजरअंदाज कर देता था जबकि मुझे पता था कि वो जरूरतमंदों की मदद करती थीं।

-उसी दिन धर्मेंद्र ने अपनी मां की जवानी की तस्वीर शेयर कर बताया था कि वह बचपन में अक्सर मां से कहते थे- तू कभी छोड़कर नहीं जाएगी मुझे...तू हमेशा जिंदा रहेगी। इस पर मां ने उन्हें सीने से लगाते हुए कहा था- तेरे नाना-नानी जिंदा हैं क्या? मैं भी तो उन्हीं के बिना हूं।

पिता किशन सिंह देओल को मिस करते हैं धर्मेंद्र

धर्मेंद्र ने कई बार अपने पिता केवल किशन सिंह देओल को याद करते हुए पंजाब के साहनेवाल गांव में अपने पुश्तैनी घर की झलक दिखाई है। उन्होंने बताया था कि वहीं उनका बचपन बीता था और वहीं से उनके पिता दुनिया से विदा हुए थे। ये घर धर्मेंद्र के लिए भावनात्मक रूप से बेहद खास है।

-मैं अपने माता-पिता को समय नहीं दे पाया'

-धर्मेंद्र ने बताया था कि उन्हें हमेशा इस बात का अफसोस रहा कि काम की व्यस्तता के कारण वह अपने माता-पिता को समय नहीं दे पाए। विनय पाठक के शो हर घर कुछ कहता है में धर्मेंद्र ने अपने गांव और घर की कई पुरानी यादें शेयर की थीं। लंबे समय बाद गांव पहुंचने पर लोग उन्हें घेर लेते थे और वह सभी को प्यार से मिलते थे।

-घर दिखाते हुए धर्मेंद्र ने बताया था कि किस कोने में क्या रखा रहता था। किस कमरे में कौन बैठता था और किस जगह से उनकी मां उन्हें आवाज लगाती थीं। किचन दिखाते हुए धर्मेंद्र भावुक हो उठे थे और कहा था- आज भी ऐसा लगता है जैसे मां अंदर से कहेगी- 'रोटियां तैयार हो गई हैं, चल आ जा खा ले'।

फैंस मांग रहे हैं दुआ

धर्मेंद्र की सेहत में सुधार की खबर से फैंस राहत महसूस कर रहे हैं। सभी की यही दुआ है कि ही-मैन जल्द पूरी तरह स्वस्थ हों और अपने 90वें जन्मदिन पर उसी एनर्जी और मुस्कान के साथ अपने दर्शकों से रूबरू हों जैसे हमेशा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+