बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर ये क्या बोल गए धर्मेंद्र, कहा- इतना काम किया, पर मेरे परिवार को उसका हक नहीं मिला

Dharmendra On Bollywood: बॉलीवुड इंडस्ट्री का देओल परिवार इस समय जश्न के माहौल में डूबा हुआ है। पहले तो हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और अब उनके बड़े बेटे एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' भी ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है। इतनी सफलता के बावजूद भी धर्मेंद्र को लगता है कि उनके परिवार को बॉलीवुड इंडस्ट्री में कभी उनका सही हक नहीं दिया गया। धर्मेंद्र का मानना है कि सिर्फ वह और सनी देओल ही नहीं, बल्कि बॉबी देओल भी अपने लिए अच्छा कर रहे हैं, फिर भी उनके परिवार द्वारा किए गए काम को कोई स्वीकार नहीं करता है।

धर्मेंद्र ने बॉलीवुड पर कही ये बात
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने कहा कि उनका परिवार खुद की मार्केटिंग नहीं करता है। देओल परिवार के सदस्य अपने अच्छे काम को दर्शकों के बोलने पर ही विश्वास करते हैं। धर्मेंद्र का मानना है कि उनके बड़े बेटे सनी देओल ने, दो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा होने के बावजूद कभी भी घमंड नहीं किया।

Dharmendra

धर्मेंद्र ने कहा- देओल परिवार को उनका हक नहीं दिया गया
धर्मेंद्र ने टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में कहा- मेरे परिवार को कभी भी हमारा हक नहीं दिया गया। मेरा परिवार अपने फैंस के प्यार पर कायम है और इंडस्ट्री द्वारा हिंदी सिनेमा में उनके परिवार के योगदान को मान्यता न दिए जाने पर उन लोगों को कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने ये भी बताया कि साल 1969 की फिल्म 'सत्यकाम' के लिए उन्हें कोई पुरस्कार नहीं मिला था। आपको बता दें कि इस फिल्म में धर्मेंद्र के साथ शर्मिला टैगोर, अशोक कुमार और संजीव कुमार भी नजर आए थे।

'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
धर्मेंद्र के बड़े बेटे एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' गत 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है जिसने बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं। इस फिल्म ने 7 दिनों के अंदर देश में 300 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार कर लिया है। लोग इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं सनी देओल की एक्टिंग की भी प्रशंसा हो रही है।

धर्मेंद्र और शबाना आजमी की केमिस्ट्री
आपको बता दें कि बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र ने मूवी के लीड हीरो रणवीर सिंह के दादा की भूमिका निभाई थी। धर्मेंद्र को इस फिल्म के लिए बहुत प्यार और तारीफें मिली हैं। शबाना आजमी के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री भी लोगों को पसंद आई है। धर्मेंद्र और रणवीर सिंह के साथ इस फिल्म में आलिया भट्ट, शबाना आजमी और जया बच्चन भी नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+