ट्विटर पर सलमान खान के लिए ये क्या बोल गए धर्मेंद्र, वीडियो शेयर कर 'दबंग' पर किया ये खुलासा

Dharmendra On Dabangg: धर्मेंद्र ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और उनकी फिल्म 'दबंग' को लेकर ट्विटर पर एक बड़ा खुलासा किया है। धर्मेंद्र ने चुलबुल पांडे वाले किरदार को लेकर भी नई बात बताई है।

dharmendra

Dharmendra On Dabangg: हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र भले ही अब फिल्मों में कम नजर आते हों लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर कोई न कोई नया खुलासा करते रहते हैं। हाल ही में 87 वर्षीय धर्मेंद्र ने खुलासा किया है कि सलमान खान की फिल्म 'दबंग' जो कि साल 2010 में रिलीज हुई थी वो उनके एक पुराने फिल्म के किरदार से प्रेरित था। धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर हैंडल पर लोगों को बताया है कि सलमान ने खुद उन्हें बताया था कि सलमान खान की फिल्म 'दबंग' धर्मेंद्र की फिल्म 'प्रतिज्ञा' जो कि 1975 में रिलीज हुई थी, से प्रेरित है।

धर्मेंद्र ने कहा- 'दबंग' मेरी फिल्म से प्रेरित
आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'दबंग' का मुख्य किरदार चुलबुल पांडे धर्मेंद्र की फिल्म के किरदार पर ही आधारित है। फिल्म 'प्रतिज्ञा' में धर्मेंद्र ने एभी क पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी जो अपने माता-पिता की मौत का बदला लेता है। इस फिल्म में धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी और अजीत नजर आए थे। इस फिल्म का गाना 'मैं जट यमला पगला दीवाना' भी काफी मशहूर हुआ था। इस गाने के जरिए अक्सर धर्मेंद्र को पहचाना जाता है।

धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर कर कही ये बात
पिछले हफ्ते, धर्मेंद्र ने फिल्म 'प्रतिज्ञा' से अपनी और अपनी रियल लाइफ पत्नी एक्ट्रेस हेमा मालिनी की एक छोटी वीडियो क्लिप शेयर की थी। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- दोस्तों, मैं बस कुछ भी करता हूं ... हाहा। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हेमा मालिनी का किरदार राधा, उनकी शूटिंग स्किल्स की तारीफ कर रही है। वहीं ट्विटर पर एक फैन ने धर्मेंद्र के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- इस फिल्म से प्यार है। मुझे लगता है कि 'दबंग' शायद इस फिल्म से प्रेरित है।

धर्मेंद्र ने फैन को बताया अपना सपना
वहीं ट्विटर पर अपने फैन को जवाब देते हुए धर्मेंद्र ने लिखा है- हां डियर, सलमान ने भी मुझसे कहा था कि वह मेरे उस किरदार से बहुत प्रेरित हैं। मैं भी फिल्म 'मुगले आजम' में सलीम और 'देवदास' में देव का किरदार निभाना चाहता था जो कि दिलीप साहब ने निभाया था। सपनों को जीना हर किसी का सपना होता है।

'दबंग' और 'प्रतिज्ञा' का फॉर्मूली एक जैसा
अभिनव कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म 'दबंग' में चुलबुल पांडे नैतिक रूप से एक अस्पष्ट कैरेक्टर है जिसे 'रॉबिन हुड' पांडे के नाम से भी जाना जाता है। वहीं 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'प्रतिज्ञा' में धर्मेंद्र का किरादर कानून से भागता है और एक दूरदराज के गांव में एक पुलिस अधिकारी होने का नाटक करता है। इस फिल्म में एक्शन सीक्वेंस और स्लैपस्टिक कॉमेडी का मिश्रण था, वहीं 'दबंग' भी इसी फॉर्मूले पर चलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+