Dharmendra की संपत्ति का कौन होगा वारिस? 6 बच्चों में कैसे होगा प्रॉपर्टी का बंटवारा? क्या कहता है कानून?
Dharmendra Property Distribution: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपनी अदाकारी से न सिर्फ करोड़ों दिलों में जगह बनाई बल्कि करोड़ों की संपत्ति भी अर्जित की है। 89 साल की उम्र में भी उनका रुतबा किसी सुपरस्टार से कम नहीं है।
अस्पताल में भर्ती हैं धर्मेंद्र
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। 89 वर्षीय एक्टर आगामी 8 दिसंबर 2025 को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। हालांकि उससे पहले ही उनकी मौत की झूठी खबरें चारों तरफ फैल गई थीं। हर तरफ उनकी ही चर्चा हो रही है।

धर्मेंद्र की करोड़ों की संपत्ति
-आपको बता दें कि पंजाब के गांव से निकल सपनों की नगरी मुंबई में जाकर सफलता हासिल करने वाले धर्मेंद्र ने कड़ी मेहनत कर ये मुकाम हासिल किया है। धर्मेंद्र ने पॉपुलैरिटी हासिल करने के साथ साथ करोड़ों की संपत्ति भी बनाई है।
-धर्मेंद्र की कुल संपत्ति करीब 450 करोड़ रुपये बताई जाती है। वह फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और रेस्तरां चेन गरम धरमके जरिए अच्छी-खासी कमाई करते हैं। उनके पास मुंबई में आलीशान बंगला, लोनावला और खंडाला में फार्महाउस समेत कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज हैं। धर्मेंद्र लग्जरी कारों के शौकीन हैं और उनके पास मर्सिडीज बेंज, लैंड रोवर जैसी गाड़ियां मौजूद हैं।
कौन होगा धर्मेंद्र की संपत्ति का वारिस?
फिलहाल धर्मेंद्र की तबीयत काफी खराब चल रही है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। इसी बाच लोग ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि धर्मेंद्र की इस करोड़ों की संपत्ति का वारिस कौन होगा?
धर्मेंद्र की 2 शादियां और 6 बच्चे
धर्मेंद्र ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी प्रकाश कौर से उनके चार बच्चे, सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता देओल और विजेता देओल हैं। वहीं दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से उनकी दो बेटियां, ईशा देओल और आहाना देओल हैं। ऐसे में कुल मिलाकर धर्मेंद्र के 6 बच्चे हैं। इसके अलावा उनके 13 पोते-पोतियां हैं।
संपत्ति के बंटवारे को लेकर क्या कहता है कानून?
-आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने पहली शादी प्रकाश कौर से की थी जो कि एक हाउस वाइफ हैं। धर्मेंद्र की पहली शादी कानूनी रूप से अब भी कायम है इसलिए उनकी दूसरी शादी हिंदू मैरिज एक्ट (HMA) के तहत अमान्य (Void Marriage) मानी जाती है लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि दूसरी शादी से पैदा हुए बच्चों का एक्टर की प्रॉपर्टी पर कोई हक नहीं होगा।
-साल 2023 में सुप्रीम कोर्ट के एक अहम फैसले, रेवनसिद्दप्पा बनाम मल्लिकार्जुन (2023 INSC 783), ने इस पर पूरी तरह से स्पष्टता दी थी। आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने पहली पत्नी के रहते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन हेमा मालिनी से दूसरी शादी कर ली थी।
सुप्रीम कोर्ट का फैसला क्या कहता है?
-सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति की दूसरी शादी हिंदू मैरिज एक्ट के तहत अमान्य मानी जाती है, तब भी उस शादी से हुए बच्चे वैध (Legitimate) माने जाएंगे।
-HMA की धारा 16(1) के तहत ऐसे बच्चों को अपने माता-पिता की संपत्ति पर पूरा हक मिलेगा, चाहे शादी वैध हो या नहीं। हालांकि ये अधिकार केवल माता-पिता की संपत्ति तक सीमित रहेगा, पूरे संयुक्त परिवार या पैतृक संपत्ति तक नहीं।
क्या ईशा और आहना देओल को संपत्ति में हिस्सा मिलेगा?
-एबीपी से बातचीत करते हुए एडवोकेट कमलेश कुमार मिश्रा ने बताया है कि सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि ऐसी स्थिति में दूसरी शादी से हुए बच्चे अपने पिता की संपत्ति में हिस्सेदारी के बराबर हकदार हैं।
-जब धर्मेंद्र के निधन के बाद संपत्ति का बंटवारा होगा तो कानून एक काल्पनिक बंटवारे (Notional Partition) को मानेगा यानी ये माना जाएगा कि धर्मेंद्र की मौत से ठीक पहले पैतृक संपत्ति का बंटवारा हो गया था और उसमें जो हिस्सा धर्मेंद्र का था, वही हिस्सा उनके वैध वारिसों में बराबर बांटा जाएगा।
कौन-कौन होंगे धर्मेंद्र की संपत्ति के वारिस?
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर धर्मेंद्र की संपत्ति के हकदार, एक्टर की पहली पत्नी प्रकाश कौर, पहली पत्नी से चार बच्चे, सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता देओल और विजेता देओल, दूसरी शादी से दो बेटियां, ईशा देओल और आहाना देओल, इन सभी को धर्मेंद्र की अपनी संपत्ति में बराबर का हिस्सा मिलेगा।
क्या हेमा मालिनी को मिलेगी पति की संपत्ति?
-कानूनी रूप से हेमा मालिनी को धर्मेंद्र की संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलेगा क्योंकि उनकी शादी हिंदू मैरिज एक्ट के तहत वैध नहीं मानी जाती। उन्हें हिस्सा तभी मिल सकता है अगर धर्मेंद्र ने अपनी वसीयत (Will) में उन्हें शामिल किया हो या कोर्ट में उनकी शादी की वैधता साबित हो जाए।
-साल 2023 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने साफ कर दिया है कि दूसरी शादी से हुए बच्चों को अब केवल नाम का हक नहीं बल्कि कानूनी अधिकार से पिता की संपत्ति में बराबर हिस्सा मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications