धर्मेंद्र ने इस शख्स के नाम कर दी 450 Cr की प्रॉपर्टी, वसीयत ने उड़ाए सबके होश, मौत के 8 दिन बाद खुला ऐसा राज
Dharmendra Property Distribution: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और सदाबहार स्टार धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। गत 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया, जिसके बाद पूरे देओल परिवार से लेकर देशभर के करोड़ों फैंस शोक में डूबे हुए हैं।
धर्मेंद्र की कुल संपत्ति और कमाई की हो रही चर्चा
सबसे ज्यादा हैरानी इस बात की रही कि धर्मेंद्र की अंतिम यात्रा सार्वजनिक रूप से नहीं निकाली गई और उनके चाहने वाले उन्हें आखिरी बार देख भी नहीं सके। हालांकि ही-मैन भले ही दुनिया से विदा हो गए हों लेकिन उनसे जुड़े किस्से, यादें और उनकी जीवनभर की कमाई और संपत्ति अब चर्चा का बड़ा विषय बन चुकी है।

कितनी है धर्मेंद्र की कुल संपत्ति?
-जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र लगभग 450 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के मालिक थे। उनके दो अलग-अलग परिवार हैं जिनमें कई लोग मौजूद हैं।
पहला परिवार
पत्नी प्रकाश कौर
बड़ा बेटा सनी देओल
छोटा बेटा बॉबी देओल
दो बेटियां-अजिता और विजेता
दूसरा परिवार
पत्नी हेमा मालिनी
दो बेटियां- ईशा देओल और अहाना देओल
-इसके अलावा धर्मेंद्र के 13 पोते-पोतियां भी हैं। इसी वजह से सभी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि इतनी बड़ी संपत्ति आखिर किसे मिलने वाली है।
क्या ईशा और अहाना देओल को मिलेगा बराबर का हिस्सा?
-सूत्रों के अनुसार धर्मेंद्र की दूसरी शादी से हुई दोनों बेटियां- ईशा और अहाना देओल, को भी संपत्ति में हिस्सा दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि सनी देओल खुद ये नहीं चाहते कि उनकी दोनों सौतेली बहनों को पिता की संपत्ति से दूर रखा जाए। वह बराबरी का हिस्सा मिलने के पक्ष में हैं।
-वहीं फर्स्ट पोस्ट के सूत्र ने ये दावा किया है कि धर्मेंद्र की प्रॉपर्टी विवाद की बातें पूरी तरह गलत हैं। उनके मुताबिक प्रॉपर्टी को लेकर देओल परिवार में किसी भी तरह का विवाद नहीं चल रहा है। धर्मेंद्र हमेशा चाहते थे कि दोनों परिवारों के बच्चे एकजुट रहें।
-आपको बता दें कि धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल फिलहाल पिता के चले जाने से गहरे शोक में हैं और अभी किसी भी बात को लेकर कोई बयान नहीं देना चाहते हैं। हालांकि वह अपने पिता की इच्छा का सम्मान करते हैं और सौतेली बहन, ईशा और अहाना देओल को परिवार का हिस्सा मानते हैं।
किसे मिलेगी धर्मेंद्र की प्रॉपर्टी?
-जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र की वसीयत के बारे में कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि एक्टर की 450 करोड़ रुपए री संपत्ति उनके सभी बच्चों में बराबर बांटी जाएगी। कई सूत्रों का दावा है कि धर्मेंद्र की पूरी संपत्ति उनके 6 बच्चों में समान रूप से बांटी जाएगी।
-वहीं कुछ दूसरी मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि धर्मेंद्र खुद चाहते थे कि आगे चलकर उनकी प्रॉपर्टी उनके 13 नाती-पोतों में बांट दी जाए। उनकी वसीयत में इसी तरह की बात का जिक्र किया गया है।
-हालांकि इस मामले में परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन फैमिली के करीबी सूत्रों का कहना है कि बंटवारा शांति और आपसी सहमति से ही होगा क्योंकि देओल परिवार हमेशा से एकजुट रहा है और वह इस बारे में कोई झमेला नहीं चाहते हैं।
धर्मेंद्र ने भतीजों के नाम कर दी पुश्तैनी जमीन
-आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने हमेशा अपने परिवार और जड़ों से जुड़ाव बनाए रखा था और इसका सबसे अच्छा उदाहरण एक्टर का पैतृक गांव डांगो है, जहां उन्होंने अपना दिल और पूरी मोहब्बत बसाई हुई थी। धर्मेंद्र न सिर्फ अपने परिवार के प्रति जिम्मेदार रहे बल्कि गांव के चाचा-भतीजों पर भी उन्होंने बेइंतहा प्यार लुटाया था।
-धर्मेंद्र की उदारता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी पुश्तैनी जमीन का एक बड़ा हिस्सा अपने भतीजों के नाम कर दिया था। धर्मेंद्र का जन्म भले ही नसराली में हुआ था लेकिन उनका अपनापन और भावनात्मक रिश्ता हमेशा डांगो गांव से ही रहा। आपको बता दें कि धर्मेंद्र की चाची प्रीतम कौर, जो अब 95 वर्ष की हैं, आज भी गांव में ही रहती हैं और परिवार के इस स्नेह को याद करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications