Dharmendra Prayer Meet: धमेंद्र की प्रार्थना सभा में भावुक हुए सनी, बॉबी देओल, अभिषेक-ऐश्वर्या साथ आए नजर
Dharmendra Prayer Meet:अभिनेता धर्मेंद्र देओल के निधन के बाद 27 नवंबर 2025 को मुंबई के एक आलीशान होटल में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर देओल परिवार के अलावा बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। प्रार्थना सभा में बेटे सनी देओल, बॉली देओल बेहद भावुक नजर आए। वहीं सलमान खान जिन्हें धमेंद्र अपने तीसरे बेटे मानते थे वो काफी उदास दिखे।
धमेंद्र की प्रार्थना सभा में एक्ट्रेस रेखा, शाहरुख खान, आर्यन खान, सलमान खान, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, टाइगर श्रॉफ, मलाइका अरोड़ा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनू सूद, रणदीप हुड्डा, मुकेश खन्ना, सोहा अली खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, नेहा धूपिया, अंगद बेदी और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे शामिल थे। गायक सोनू निगम ने भी धर्मेंद्र के कुछ प्रतिष्ठित और प्रिय गीत गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण उन्हें दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था, लेकिन सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। सुधार के संकेत मिलने के बावजूद, उन्होंने 24 नवंबर को अंतिम सांस ली।
अभिषेक-ऐश्वर्या साथ आए नजर
धमेंद्र की प्रार्थना सभा में ऐश्वर्या राय और उनके पति अभिषेक बच्चन भी पहुंचे थे। दोनों के बीच संबंबधों में खटास और बढ़ी दूरियों की खबरों के बीच ये ऐसा मौका था जब दोनों एक साथ एक जगह पर नजर आए। करण जौहर भी प्रार्थना सभा में पहुंचे और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इससे पहले, करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र को याद करते हुए इसे "एक युग का अंत" बताया था। रणदीप हुड्डा, सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।
धमेंद्र के अतिंम संस्कार में अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे
धमेंद्र के अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान सहित कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई थीं। प्रार्थना सभा में भी सितारों का तांता लगा रहा। सनी देओल और बॉबी देओल को अपने पिता की प्रार्थना सभा में आए मेहमानों का हाथ जोड़कर अभिवादन करते देखा गया। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी सामने आई, जिसमें दोनों भाई भावुक नजर आ रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications