Dharmendra से नहीं दिलावर खान से की थी हेमा मालिनी ने की शादी? 'ड्रीम गर्ल' के लिए क्या एक्टर बने मुस्लिम?
Dharmendra Religion: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है, उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

आपको बता दें किं हिंदी सिनेमा के सबसे हैंडसम हीरो में एक रहे धर्मेंद्र ने हिंदी सिनेमा की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी से शादी की थी और दोनों परफेक्ट कपल कहलाते थे, हालांकि हेमा से मिलने से पहले धर्मेंद्र शादीशुदा और चार बच्चो के पिता थे लेकिन फिर भी उनका दिल हेमा की खूबसूरती के आगे हार गया।
Dharmendra ने पहली पत्नी नहीं दिया तलाक
हालांकि धर्मेंद्र ने हेमा से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर, जिनसे उनकी शादी 19 साल की उम्र में 1954 में , फिल्मी दुनिया में आने से पहले हो गई थी,को छोड़ा नहीं। साल 1980 में एक्टर ने हेमा से शादी रचाई जिसके बाद ये अफवाह फैल गई कि धर्मेंद्र ने बिना पहली बीवी को तलाक दिए हेमा से शादी की है लेकिन ऐसा हिंदू धर्मं में संभव नहीं है इसलिए उन्होंने शादी करने से पहले इस्लाम अपनाया है।

Dharmendra ने अपनाया इस्लाम?
धर्मेंद्र ने अपना नाम 'दिलावर खान' और हेमा मालिनी ने 'आयशा बीवी' कर लिया, हालांकि इस बारे में हेमा और धर्मेंद्र ने कभी भी खुलकर बातें नहीं कीं लेकिन 2004 में, एक राजनीतिक रैली के दौरान, जब अफवाहें फिर से फैलने लगीं, तो धर्मेंद्र ने दावा किया था कि 'वह हिंदू हैं और उनका परिवार आर्य समाजी है।'
6 बच्चों के पिता हैं Dharmendra
आपको बता दें कि उन्होंने और मालिनी ने 1970 के दशक की शुरुआत में शोले सहित कई फिल्मों में साथ अभिनय किया। इस जोड़े की दो बेटियां हैं, ईशा देओल (एक अभिनेत्री, 1981 में जन्मी) और अहाना देओल (एक सहायक निर्देशक, 1985 में जन्मी)।

अगस्त्य नंदा के साथ फिल्म में दिखेंगे Dharmendra
मालूम हो कि धर्मेंद्र को आखिरी बार 2024 में 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ देखा गया था। वह जल्द ही श्रीराम राघवन की फिल्म 'इक्कीस' में अगस्त्य नंदा के साथ नजर आने वाले थे लेकिन अब ऐसा संभव नहीं हो पाएगा।
2004 से 2009 तक रहे सांसद Dharmendra
धर्मेंद्र ने 2004 से 2009 तक राजस्थान के बीकानेर का प्रतिनिधित्व करते हुए भारतीय जनता पार्टी से भारतीय संसद (लोकसभा) के सदस्य के रूप में काम किया, वो इन दिनों अपना ज्यादा वक्त फार्म हाउस में बिताते थे, वो अक्सर वहां की फोटो भी सोशल मीडिया पर अपडेट करते रहते थे।












Click it and Unblock the Notifications