Dharmendra Kissing Scene: 87 की उम्र में धर्मेंद्र ने शबाना संग किया लिप-लॉक, कितनी हसीनाओं के बने KISSER Boy?
Dharmendra Kissing Scene: बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें सिल्वर स्क्रीन पर अमर हैं। 89 साल की उम्र में आज दोपहर जुहू के बंगले में ली गई आखिरी सांस ने पूरे सिनेमा जगत को गमगीन कर दिया। लेकिन उनकी जिंदगी का वो चुलबुला पहलू - रोमांस और किसिंग सीन - आज भी फैंस के दिलों में ताजा है।
खासकर 2023 की ब्लॉकबस्टर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में 87 साल की उम्र में शबाना आजमी संग किया लिप-लॉक सीन, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। धर्मेंद्र ने खुद कहा था, 'ये तो मेरे दाएं हाथ का खेल है!' आइए, जानें धर्मेंद्र ने किन-किन फिल्मों में लिप-लॉक किया, किन हसीनाओं के साथ वो 'किसर बॉय' बने, और इन सीन ने कैसे बॉलीवुड के रोमांस को नया रंग दिया...

87 की उम्र में शबाना आजमी संग किस: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (2023)
करण जौहर की इस रोमांटिक कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया- कुल कमाई 355 करोड़ रुपये! आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी के साथ धर्मेंद्र ने दादाजी का रोल निभाया, जबकि शबाना आजमी उनकी पुरानी प्रेमिका बनीं। फिल्म की कहानी दो विपरीत परिवारों के प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां सांस्कृतिक टकराव के बीच बूढ़े प्रेमी फिर से मिलते हैं। जया बच्चन (Jaya Bachchan)धर्मेंद्र की पत्नी का रोल कर रही थीं, जो इस जोड़ी को और मजेदार बनाती है।

फिल्म में वो Kiss Scene - सालों बाद मिले प्रेमियों का भावुक लिप-लॉक दर्शकों को चौंका गया। धर्मेंद्र ने मीडिया में दिए गए इंटरव्यू में खुलकर बात की थी। कहा था- 'मैं सुन रहा हूं कि शबाना और मैंने किसिंग सीन से दर्शकों को सरप्राइज दे दिया। ये अचानक आया, इसलिए इम्पैक्ट पड़ा। जब करण ने सीन सुनाया, तो मैं थोड़ा हिचकिचाया (हंसते हुए), लेकिन ये फिल्म की जरूरत थी। रोमांस की कोई उम्र नहीं होती - उम्र तो बस नंबर है। शबाना के साथ कोई असहजता नहीं हुई, क्योंकि शूटिंग बहुत खूबसूरती से हुई।'

किसिंग सीन की शुरुआत: बोल्ड फिल्में और फिर किसर बॉय?
धर्मेंद्र का रोमांटिक हीरो इमेज 60 के दशक से चला आ रहा था। वो एक्शन स्टार थे, लेकिन किसिंग सीन में भी बिंदास। उनकी पहली प्रमुख 'रोमांटिक' वाली फिल्म थी 'फूल और पत्थर' (1966) - मीना कुमारी के साथ। फिल्म सुपरहिट रही, और ये सीन ने धर्मेंद्र को 'रोमांटिक ही-मैन' बना दिया। हालांकि, इसमें कोई किसिंग सीन धर्मेंद्र का नहीं था। धर्मेंद्र-हेमा की जोड़ी बॉलीवुड की आइकॉनिक बनी। 'चरस' (1976) में भी हेमा संग समुद्र किनारे का किस सीन - नशे की थीम पर - वायरल जैसा था।

करिश्मा कुदरत का (1985) फिल्म में धर्मेंद्र ने अनीता राज के साथ बोल्ड सीन किए। इसमें एक झील के पास अनीता के साथ इंटीमेंट हुए। 1991 में आई फिल्म 'दुश्मन देवता' फिल्म में धर्मेंद्र ने अपने बड़े बेटे एक्टर सनी देओल की कथित गर्लफ्रेंड रहीं अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के साथ Kissing सीन शूट किया था। 2023 में 'रॉकी और रानी...' ने फिर से साबित किया कि उम्र बस नंबर है। इस फिल्म में शबाना आजमी को धर्मेंद्र किस करते नजर आए।

एक मजेदार किस्सा: राम जेठमलानी को 'किस'!
तीन साल पहले एक वीडियो में धर्मेंद्र ने कहा था, 'मैंने कभी किस करना नहीं सीखा।' लेकिन सोशल मीडिया पर राम जेठमलानी के बर्थडे पर उनकी होठों पर किस वाली फोटो वायरल हुई।

ये मजाकिया पल था - 14 सितंबर 2014 को वकील साहब को धर्मेंद्र ने जन्मदिन की बधाई! धर्मेंद्र ने हंसते हुए कहा, 'ये तो दोस्ती का किस था, फिल्मी नहीं।' धर्मेंद्र की ये यादें अब अमर हैं। उनके किसिंग सीन ने साबित किया - प्यार की कोई उम्र नहीं। ओम शांति।
ये भी पढ़ें- Dharmendra News: जब धर्मेंद्र को बदलना पड़ा 'जेंडर’! इस ड्रेस में लगे थे किन्नर? एक्ट्रेस के भी उड़ गए थे होश












Click it and Unblock the Notifications