Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Dharmendra News: जब धर्मेंद्र को बदलना पड़ा ‘जेंडर’! इस ड्रेस में लगे थे किन्नर? एक्ट्रेस के भी उड़ गए थे होश

Dharmendra Gender Role Reversal: बॉलीवुड के 'ही-मैन' कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में सोमवार (24 दिसंबर 2025) दोपहर निधन हो गया। उनके जाने से पूरा फिल्म जगत शोक में डूबा है। लेकिन उनकी वो तस्वीरें और किस्से आज भी जिंदा हैं। खासकर वो गाना, जिसमें बॉलीवुड के 'ही-मैन' ने सफेद रंग की फ्रॉक ड्रेस, सिर पर कैप, पहनकर महिला का किरदार निभाया था।

महान अदाकारा जीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र के साथ अपनी दो पुरानी तस्वीरें शेयर कीं और एक भावुक संदेश के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। इन तस्वीरों ने एक बार फिर उस दौर की याद ताजा कर दी, जब दोनों सितारों ने परदे पर जेंडर रोल रिवर्सल करके दर्शकों को हैरान कर दिया था। आइए आपको रूबरू कराते हैं...

Dharmendra Gender Change Role

Dharmendra Gender Change: 'कातिलों के कातिल' (1981) का वो मशहूर गाना - 'सारे बाजार करेगा प्यार...'

इस गाने में जीनत अमान मूंछें लगाकर मर्दाना अंदाज में नजर आईं, जबकि धर्मेंद्र ने सफेद रंग की फ्रॉक जैसी ड्रेस, बडी सी हैट और पूरा महिला गेटअप पहना था। देखने में धर्मेंद्र इतने सुंदर लग रहे थे कि सेट पर मौजूद कई लोग उन्हें देखकर दंग रह गए थे। जब ये गाना रिलीज हुआ था, तब पूरा देश हैरान रह गया था - 'अरे ये धर्मेंद्र हैं या कोई किन्नर?' 8 अगस्त 2023 को अपने इंस्ट्रा अकाउंट पर जीनत ने ये फोटो शेयर कर अपनी यादों को ताजा किया।

जीनत ने लिखा- 'कुछ पर्सनल राय, दो थ्रोबैक तस्वीरें, और एक किस्सा...कल इन तस्वीरों को देखकर और भी मज़ेदार हो गया!जिन कई एक्टर्स के साथ मुझे को-स्टार बनने का मौका मिला, उनमें से धर्म जी मेरे फेवरेट थे। हां, वह बहुत हैंडसम थे, लेकिन उससे भी ज़रूरी बात यह है कि वह एक ज़मीन से जुड़े जेंटलमैन थे। उनमें कोई दिखावा नहीं था, और इसी वजह से मुझे सेट पर सबसे ज़्यादा कम्फर्टेबल महसूस होता था। धर्म जी और मैंने कई फिल्मों में साथ काम किया, जिसमें इंटरनेशनल हीस्ट 'शालीमार' (1978) भी शामिल है।

अगर आपको याद हो, तो मैंने पहले बताया था कि यह फिल्म दोनों ऑडियंस को ध्यान में रखकर इंग्लिश और हिंदी में एक साथ शूट की गई थी। खैर, धर्म जी को अपने इंग्लिश डायलॉग्स के लिए मदद चाहिए थी और मुझे अपनी हिंदी के लिए। और इसलिए, डेली शूट के बाद आप हमें अपने-अपने ट्यूटर के साथ घंटों तक लाइनें रटते हुए पाते थे!हालांकि ये तस्वीरें शालीमार की नहीं हैं।पहली तस्वीर फिल्म कातिलों के कातिल के गाने 'सारे बाजार करेंगे प्यार' की है।

साथ काम की गई फिल्में:

जीनत अमान और धर्मेंद्र की जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्में दीं -

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+