Dharmendra Hospitalised: ICU में भर्ती 89 साल के धर्मेंद्र, क्या हुआ एक्टर को? अब असली वजह आई सामने
Dharmendra Hospitalised: हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से सभी चिंतित हो गए थे। हालांकि अब बताया जा रहा है कि उनकी हालत ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है।
सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल पहुंचे धर्मेंद्र
गत 31 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) रात को पत्रकार विक्की लालवानी ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि सांस लेने में तकलीफ के बाद धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया था।

ICU में भर्ती 89 साल के धर्मेंद्र
फिलहाल अस्पताल के एक व्यक्ति ने बताया है कि क्यों धर्मेंद्र को हॉस्पिटल लाया गया था और अब उनकी हालत कैसी है। उस व्यक्ति ने बताया है कि 89 साल के धर्मेंद्र को सांस फूलने की शिकायत के चलते अस्पताल लाया गया था। वह अभी आईसीयू में हैं और उनकी हालत स्थिर है।
'धर्मेंद्र को सांस संबंधी परेशानी हो सकती है'
उस व्यक्ति ने बताया कि जब धर्मेंद्र अस्पताल पहुंचे थे तो उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी और उम्र अधिक होने पर ऐसा होना सामान्य है। फिलहाल डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं और उन्हें खास निगरानी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र को सांस संबंधी परेशानी हो सकती है।
'धर्मेंद्र की हालत अभी स्थिर है
-अस्पताल के उस स्टाफ सदस्य ने ये भी स्पष्ट किया है कि धर्मेंद्र की हालत अभी स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है। उस शख्स ने बताया कि एक्टर के पैरामीटर ठीक हैं। हृदय गति 70 है। ब्लड प्रेशर 140 से 80 है। उनका यूरीन आउटपुट भी सही है।
-धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें इस सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं गत 31 अक्टूबर 2025 को इंडिया टुडे के हवाले से एक सूत्र ने दावा किया था धर्मेंद्र बिल्कुल ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।
-सूत्र ने बताया था कि धर्मेंद्र का स्वास्थ्य अच्छा है और वह अपने निर्धारित टेस्ट के लिए अस्पताल आए हैं। हालांकि थोड़ी देर बाद ही एनडीटीवी की एक और रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अभिनेता पिछले 5 दिनों से अस्पताल में ही हैं।
धर्मेंद्र की आंखों की सर्जरी हुई थी
आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में धर्मेंद्र ने आंखों की सर्जरी करवाई थी। उस समय आंख पर पट्टी बांधे अस्पताल से बाहर निकलते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। तब उन्होंने पैपराजी से कहा था- मैं मजबूत हूं। अभी भी धर्मेंद्र में बहुत दम है। अभी भी जान रखता हूं।
8 दिसंबर 2025 को 90 साल के हो जाएंगे धर्मेंद्र
जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र आगामी 8 दिसंबर 2025 को 90 साल के होने वाले हैं। वह जल्द ही फिल्म 'इक्कीस' में नजर आएंगे। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा,लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत अभिनीत युद्ध ड्रामा से भरपूर ये फिल्म अभी से लोगों के बीच उत्सुकता पैदा कर रही है। ये फिल्म इसी साल दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications