धर्मेंद्र की 'हीरोइन' ने इंस्टाग्राम पर ये क्या लिखा दिया? ही-मैन का हाल देख बेसुध हुईं एक्ट्रेस, पोस्ट वायरल
Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और हीमैन' के नाम से मशहूर धर्मेंद्र की तबीयत अब पहले से बेहतर है। गत 12 नवंबर 2025 (बुधवार) को उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया, जिसके बाद परिवार उन्हें घर ले आया है।
धर्मेंद्र की हालत में हुआ सुधार
धर्मेंद्र की हालत में सुधार की खबर सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री के दिग्गजों ने राहत की सांस ली है और लगातार उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। फिलहाल घर पर ही एक्टर का इलाज चल रहा है।

जया प्रदा ने चिंता जताते हुए लिखा इमोशनल पोस्ट
-वहीं धर्मेंद्र की सह अभिनेत्री और करीबी दोस्त जया प्रदा ने इंस्टाग्राम पर एक्टर के लिए शुभकामनाओं भरा संदेश लिखा है। उन्होंने अभिनेता की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- प्रिय धरम जी आपकी तबीयत के बारे में जानकर बहुत चिंता हुई। आप हमेशा से हम सभी के लिए प्रेरणा, हौसला और गरिमा का प्रतीक रहे हैं।
-जया प्रदा ने आगे लिखा है- आपकी मुस्कान और आपका जज्बा आज भी लाखों दिलों को छूता है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आप जल्द ठीक होकर पहले की तरह ऊर्जावान रूप में लौटें और अपने प्यार व सकारात्मकता से सभी का मन जीतें। प्रार्थनाओं सहित आपकी जया प्रदा।
धमेंद्र की जल्द रिकवरी के लिए लोग मांग रहे दुआ
अस्पताल में भर्ती होने के दौरान कई सितारे धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे थे। वहीं उनके डिस्चार्ज होने के बाद भी सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, गोविंदा, दिव्या दत्ता सहित कई सेलेब्स ने अभिनेता की जल्द सेहतमंदी कामना की है।
गलत खबरों पर भड़के परिवार वाले
कुछ दिन पहले धर्मेंद्र की हालत बिगड़ने की खबर के बीच सोशल मीडिया और कुछ चैनलों पर उनकी मौत को लेकर गलत सूचनाएं फैलाई गई थीं। इन अफवाहों पर एक्टर की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी, बेटी ईशा देओल और बड़े बेटे सनी देओल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और लोगों से अपील की थी कि अभिनेता की सेहत को लेकर अफवाहें न फैलाएं।
अब घर पर चल रहा धर्मेंद्र का इलाज
फिलहाल धर्मेंद्र की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उनका इलाज घर पर ही जारी है। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार एक्टर की बेहतर सेहत और लंबी उम्र की प्रार्थना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications