Dharmendra की अब कैसी है हालत? अस्पताल देखने पहुंचे शाहरुख, सलमान, गोविन्दा, घर के बाहर लगाई गई बैरिकेड्स
Dharmendra Health Updates: जाने-माने अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण ही उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अटकलों के बीच, उनकी टीम ने स्पष्ट किया है कि धर्मेंद्र की हालत स्थिर है।
वहीं मंगलवार की सुबह धमेंद्र की मौत की खबरें मीडिया पर चलाए जाने के बाद एक्टर की पत्नी हेमामालिनी आग-बबूला हो गई हैं। इसके साथ ही धमेंद्र-हेमामालिनी की बेटी ईशा देओल ने भी मौत की खबरों को अफवाह बताया है।

हेमा मालिनी हुई आग-बबूला, लिखी ये पोस्ट
हेमामालिनी ने 11 नवंबर सुबह साढ़े नौ बजे एक पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने धमेंद्र की मौत की खबरों का खंडन करते हुए गुस्सा निकाला है। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस हेमामालिनी ने लिखा, "जो हो रहा है वो अक्षम्य है! ज़िम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहे हैं? यह बेहद अपमानजनक और गैरज़िम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी निजता की ज़रूरत का पूरा सम्मान करें।
बता दें सोमवार को 89 वर्षीय धमेंद्र की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके बेटे, अभिनेता सनी देओल ने इंस्टाग्राम के माध्यम से बताया कि उनके पिता डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी स्थिति नियंत्रण में है। सनी ने लोगों से आग्रह किया है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। हालांकि सनी देओल अपने बेटे राजवीर देओल के साथ अस्पताल में दिखे, इस दौरान वे काफी उदास नजर आ रहे थे।
धमेंद्र को देखने अस्पताल पहुंचे सलमान, शाहरुख, गोविंदा
धर्मेंद्र के स्वास्थ्य की खबर मिलते ही बॉलीवुड के कई सितारे उनसे मिलने पहुंचे। सोमवार देर रात सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे। दोनों ने कुछ देर अस्पताल में बिताया और फिर चले गए।
शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान के साथ धर्मेंद्र का हालचाल जानने पहुंचे थे। वहीं देर रात बॉलीवुड एक्टर गोविंदा भी दिग्गज एक्टर का हाल-चाल लेने के लिए पहुंचे।
अमीषा पटेल भावुक नजर आईं
इसके बाद अभिनेत्री अमीषा पटेल उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचीं। धर्मेंद्र की गंभीर तबीयत की जानकारी मिलने के बाद अमीषा काफी भावुक दिखाई दीं। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मीडिया से कोई भी बात करने से साफ इनकार कर दिया।
धमेंद्र के घर के बाहर लगाए गए बैरिकेड्स
धर्मेंद्र के मुंबई स्थित घर के बाहर मुंबई पुलिस ने बैरिकेड्स लगा दिए हैं। पुलिस द्वारा किए गए इस प्रबंध के बीच धमेंद्र के निधन की अटकलों का बाजार गर्म है, हालांकि धमेंद्र की पत्नी हेमामालिनी और उनके बेटों के बयान के अनुसार एक्टर की हालत स्थित है।
धमेंद्र के निधन की अफवाहों के बाद सनी देओल टीम ने जारी किया ये बयान
वहीं सोमवार को देर रात धमेंद्र के निधन को लेकर दोबारा जब अफवाहें उड़ी तो एक्टर सनी देओल की ओर से उनकी टीम ने एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि "धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं और आगे की टिप्पणियाँ और अपडेट उपलब्ध होने पर साझा किए जाएंगे कृपया उनके स्वास्थ्य के बारे में झूठी अफवाहें न फैलाएँ। सभी से अनुरोध है कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और परिवार के निजता के अधिकार का सम्मान करें।












Click it and Unblock the Notifications