Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र की तबीयत में कोई सुधार नहीं, डॉक्टरों की टीम पहुंची घर, क्या हुआ एक्टर को?
Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत में अब पहले से सुधार देखा जा रहा है। 12 दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
घर पर चल रहा है धर्मेंद्र का इलाज
89 वर्षीय धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में एडमिट कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनका इलाज जुहू स्थित घर पर ही जारी रहेगा। परिवार ने हेल्थ अपडेट जारी करते हुए फैंस से अफवाहों पर ध्यान न देने और लगातार प्रार्थनाएं करने की अपील की है।

बॉलीवुड स्टार्स ने लिया धर्मेंद्र का हाल-चाल
बीते दिनों बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, गोविंदा सहित कई बड़े सितारे धर्मेंद्र का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। साथ ही परिवार वाले भी अस्पताल में मौजूद थे।
बाबू एंटनी ने लिखा- धर्मेंद्र जी के स्वस्थ होने की कामना
मलयालम अभिनेता बाबू एंटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर साल 1996 की फिल्म माफिया के सेट की एक तस्वीर शेयर कर धर्मेंद्र के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की है। उन्होंने लिखा है- भारतीय सिनेमा के दिग्गज और एक्शन-रोमांस आइकन धर्मेंद्र के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस ने हटाए पैपराजी
धर्मेंद्र के घर के बाहर जुट रही भारी भीड़ को देखते हुए उनके पड़ोसियों ने शोरगुल और अव्यवस्था की शिकायत की थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने पैपराजी और मीडिया को धर्मेंद्र के घर से बाहर से हटा दिया है। शिकायत में कहा गया था कि घर के बाहर लगी भीड़ से इलाके के लोगों को काफी असुविधा हो रही है।
धर्मेंद्र के घर पर पहुंचीं डॉक्टर्स की टीम
घर लौटने के बाद से धर्मेंद्र की हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि डॉक्टर इसे नाजुक लेकिन स्थिर स्थिति मान रहे हैं। इस ब्रीच कैंडी अस्पताल की मेडिकल टीम नियमित जांच के लिए धर्मेंद्र के घर पहुंच रही है। कहा जा रहा है कि धर्मेंद्र की तबीयत में कोई खास सुधार नहीं हो रहा है। परिवार लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में उनकी देखभाल कर रहा है।
अशोक पंडित बोले- पूरी इंडस्ट्री उनके लिए दुआ कर रही है
भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन निर्देशक संघ (IFTDA) के अध्यक्ष अशोक पंडित ने एएनआई से बातचीत में कहा- पूरी फिल्म इंडस्ट्री धर्मेंद्र जी की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रही है। ईश्वर करे वह जल्द ही पहले जैसे स्वस्थ होकर लौटें और हमें यूं ही मनोरंजन देते रहें।
असित मोदी भी मिलने पहुंचे
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित मोदी को भी धर्मेंद्र के घर के बाहर स्पॉट किया गया था। वह अभिनेता की तबीयत का हाल जानने पहुंचे थे। हालांकि बाहर आते समय उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications