Dharmendra का निधन, अधूरा रह गया ये बड़ा काम?
Dharmendra Death: एक बड़ी खबर बॉलीवुड से आ रही है, IANS के मुताबिक बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत खराब हो गई है उन्हें वो 89 साल के थे। आपको बता दें कि बॉलीवुड के हैंडसम हंक में से एक एक्टर धर्मेंद्र बीते काफी दिनों से घर पर थे और बीमार चल रहे थे। सांस संबंधित बीमारी से जूझ रहे एक्टर का 8 दिसंबर को 90वां जन्मदिन था लेकिन अब ये कभी नहीं बन पाएगा।

आपको बता दें कि इस साल 25 दिसंबर को धर्मेंद्र की एक बड़ी फिल्म भी रिलीज होने वाली है, जिसका नाम है 'इक्कीस', इस फिल्म के जरिए अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा पर्दे पर कदम रखने वाले हैं।
टैलेंट हंट प्रतियोगिता में चुने गए थे Dharmendra
आपको बता दें कि धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को नसराली, लुधियाना (पंजाब) में एक साधारण जाट सिख परिवार में हुआ। उनका पूरा नाम धर्म सिंह देओल है। उनकी शिक्षा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संगरूर से हुई। बाद में वे टैलेंट हंट प्रतियोगिता में चुने गए और मुंबई पहुंचे।

Dharmendra की पहली फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे'
धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत 1960 की फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से की। 1960 और 70 के बीच उन्होंने कई हिट फिल्में दीं , जिनके नाम निम्नलिखित हैं...
- आन मिलो सजना
- शोले
- सीता और गीता
- धरम वीर
- यादों की बारात
- रज़िया सुल्तानॉ
- चुपके चुपके
रोमांटिक हीरो से एक्शन स्टार तक का उनका यह सफर प्रशंसनीय रहा, और इसी कारण उन्हें 'ही-मैन ऑफ बॉलीवुड' कहा जाने लगा।

Dharmendra का राजनीतिक सफर
धर्मेंद्र ने 2004 में राजनीति में कदम रखा। वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) से बीकानेर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे।
पुरस्कार और उपलब्धियां
धर्मेंद्र के योगदान को देखते हुए उन्हें कई सम्मान मिले-
- फ़िल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (1997)
- राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार
- पद्म भूषण (2012) - भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान












Click it and Unblock the Notifications