Dharmendra का इलाज कर रहे डॉ. राजीव शर्मा का चौंकाने वाला खुलासा, एक्टर की हालत पर दिया ऐसा बयान
Dharmendra Health Update: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र आखिरकार अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। गत 12 नवंबर 2025 (बुधवार) सुबह धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
अस्पताल से घर लौटे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र के घर लौटने के बाद फैंस और परिवारवालों ने राहत की सांस ली है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। इसी बीच ब्रीच कैंडी अस्पताल में एक्टर का इलाज कर रहे डॉ. राजीव शर्मा का बयान वायरल हो रहा है।

डॉ. राजीव शर्मा ने दिया धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट
न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. राजीव शर्मा ने धर्मेंद्र की सेहत को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया- धर्मेंद्र पूरी संतुष्टि के साथ अस्पताल से घर लौटे हैं। परिवार ने घर पर उनके लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिए हैं। हम सभी उनसे जुड़ी अफवाहों पर ध्यान न देने और उनके जल्द ठीक होने की कामना करने की अपील करते हैं।
डॉक्टरों की टीम धर्मेंद्र के घर पहुंची है
डॉ. राजीव शर्मा ने कहा- धर्मेंद्र को पूरी तरह से आराम करने के लिए कहा गया है। साथ ही उनसे बाहर के लोग जितना कम मिले उतना ही अच्छा होगा। ऐसे में एक्टर जल्द रिकवर कर पाएंगे। डॉ.राजीव शर्मा ने बताया कि धर्मेंद्र को दोनों बेटे चाहते थे कि उनके पापा की आगे की ट्रीटमेंट घर पर ही हो। ऐसे में अस्पताल से डॉक्टरों की टीम एक्टर के घर पर बार बार विजिट करती रहेगी।
डॉ. प्रतित समदानी ने बताई ऐसी बात
वहीं डॉ. राजीव शर्मा को असिस्ट कर रहे दूसरे डॉ. प्रतित समदानी ने भी कहा कि धर्मेंद्र को गत 12 नवंबर 2025 (बुधवार) सुबह 7:30 बजे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। उन्होंने बताया है- धर्मेंद्र जी की तबीयत स्थिर है। जनता से अनुरोध है कि झूठी खबरें फैलाने से बचें और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करें ताकि वह अपना 90वां जन्मदिन अच्छे से मना सकें।
सनी देओल की टीम का बयान
धर्मेंद्र के अस्पताल से घर लौटने के तुरंत बाद सनी देओल की पीआर टीम ने आधिकारिक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है- धर्मेंद्र जी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह अब घर पर ही रिकवरी कर रहे हैं। हम मीडिया और जनता से निवेदन करते हैं कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और परिवार की निजता का सम्मान करें।
मौत की झूठी खबरों से मचा था हड़कंप
-जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनके निधन की झूठी खबरें फैल गई थीं। बाद में एक्टर की दूसरीपत्नीहेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने सामने आकर इन अफवाहों का खंडन किया और बताया कि अभिनेता की हालत में लगातार सुधार हो रहा है।
-फिलहाल अच्छी खबर ये है कि धर्मेंद्र अब घर पर हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही फिर से स्क्रीन पर नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications