Karan Deol: शुरू हो चुकी हैं धर्मेंद्र के पोते करण देओल की शादी की तैयारियां, इस खास लोकेशन पर होगा रिसेप्शन
Karan Deol Marriage: सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य से शादी करने वाले हैं। उनकी शादी की पूरी डिटेल्स सामने आ गई है। शादी का फंक्शन 3 दिनों तक मुंबई की इस खास जगह पर होगा।

Karan Deol Marriage: हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र अपने पोते करण देओल की शादी की तैयारियों को लेकर इस समय काफी व्यस्त चल रहे हैं। मुंबई के जुहू इलाके में स्थित धर्मेंद्र के आलीशान बंगले में इस समय काफी चहल-पहल है। बंगले में सुबह से लेकर शाम तक कई लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। दरअसल खबर है कि धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही दिवंगत फिल्म मेकर बिमल रॉय की पोती दृशा आचार्य के साथ शादी करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये शादी आगामी 16 जून 2023 को होने वाली है जिसके लिए जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
16 जून को होगी करण देओल की शादी
कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर ये खबर फैल रही थी कि सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य से शादी करने वाले हैं। अब उनकी शादी की पूरी डिटेल्स सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये शादी आगामी 16 जून को होने वाली है। हालांकि शादी समारोह का कार्यक्रम 3 दिनों यानी 16, 17 और 18 जून तक चलेगा।
18 जून को इस होटल में होगा रिसेप्शन
ईटाइम्स की खबर के अनुसार 16 जून को शादी के बाद आगामी 18 जून को मुंबई के बांद्रा के 'ताज लैंड्स एंड' होटल में करण देओल और दृशा आचार्य का रिसेप्शन होस्ट किया जाएगा। ऐसे में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के लगभग सभी सेलेब्स को इंविटेशन भेजा जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सनी देओल और उनकी पत्नी ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
देओल परिवार ने शुरू की शादी की तैयारियां
देओल परिवार के एक सूत्र ने मीडिया से बात करते हुए कहा है- शादी एक ऐसी चीज है जो आप लास्ट मिनट तक नहीं कह सकते कि सारी तैयारियां हो चुकी है। देओल खानदान में शादी है, तो सारा बॉलीवुड आपको रिसेप्शन पर जरूर दिखाई देगा। सूत्र ने करण देओल की शादी को लेकर आगे कहा- देओल परिवार की शादी है, इसलिए आप पूरे बॉलीवुड के आने की उम्मीद कर सकते हैं। आप इस शादी की भव्यता को माप नहीं सकते। धर्मेंद्र, सनी, बॉबी और देओल खानदान के बाकी सभी लोग इस शादी का इंतजार कर रहे थे और अब जल्द ही वो दिन आने वाला है।
दृशा आचार्य के साथ हो रही है करण की शादी
जानकारी के अनुसार करण देओल और दृशा आचार्य करीब 6 साल से रिलेशनशिप में हैं। इस साल वैलेंटाइंस डे पर दुबई में दोनों ने सगाई कर ली थी। आपको बता दें कि दृशा आचार्य और उनकी फैमिली शादी के इस फंक्शन को काफी प्राइवेट रखने की बात कही है। उन लोगों का मानना है कि पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना ही बेहतर है। हालांकि रिसेप्शन पर बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री से कई हस्तियों के शामिल होने की बात है।












Click it and Unblock the Notifications