धर्मेंद्र ने सनी देओल और बॉबी देओल को दौलत में क्या दिया? मौत के 15 दिन बाद हुआ शॉकिंग खुलासा
Dharmendra Wealth: बॉलीवुड के ही-मैन यानी धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनके विचार और संस्कार उनकी बेटियों-बेटों के साथ आज भी जीवित हैं। आपको बता दें कि धर्मेंद्र का आज यानी 8 दिसंबर 2025 को 90वां जन्मदिन है। वहीं जन्मदिन से 15 दिन पहले यानी 24 नवंबर 2025 को उमकी मौत हो गई थी।
मौत के 15 दिन बाद धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन
फिलहाल धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर उनके परिवार वालों के साथ साथ आम लोग भी उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं और लिजेंड्री एक्टर की तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर उनको याद कर रहे हैं।

धर्मेंद्र ने अपने बच्चों को दी ये दौलत
इसी बीच धर्मेंद्र का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर फिर से सामने आया है जिसमें एक्टर ने खुलकर बताया है कि उन्होंने अपने बच्चों को असली दौलत क्या दी है। धर्मेंद्र ने इस वीडियो में साफ कहा है कि उन्होंने अपने दोनों बेटों, सनी देओल और बॉबी देओल को, पैसे या शोहरत नहीं दी बल्कि इंसान बनने की सीख और मजबूत संस्कार दिए हैं।
'बच्चों को इंसान बनने की सीख और मजबूत संस्कार दिए हैं'
-धर्मेंद्र ने अपने वीडियो में कहा है कि वह अपने 6 बच्चों (सनी, बॉबी, अजिता, विजेता, ईशा और अहाना) को आदर्श संतान बनाना चाहते थे और वह इसमें सफल भी हुए हैं। आज उनके बच्चे अपने अपने क्षेत्र में खूब कामयाबी हासिल कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने वीडियो में खासतौर पर कहा था कि सनी देओल और बॉबी देओल को उन्होंने अलग से कई बातें सिखाई हैं जो लड़कों के लिए बहुत जरूरी हैं।
-जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र ने दो शादियां (पहली पत्नी प्रकाश कौर और दूसरी पत्नी हेमा मालिनी) की थीं। दोनों परिवारों को उन्होंने पूरी पहचान, इज्जत और सम्मान के साथ संभाला था। उन्होंने अपने 6 बच्चों को सिर्फ पैतृक दौलत नहीं दी बल्कि वो संस्कार दिए जिनके दम पर वह अच्छे इंसान बने हैं।
'इंसानियत का ताबीज पहनना जरूरी'
-धर्मेंद्र ने बताया था कि उनके माता-पिता ने उन्हें इंसानियत का ताबीज दिया था यानी वो मूल्य और आदर्श जिनसे इंसान अपनी जिंदगी जी सके। उन्होंने वही ताबीज अपने बच्चों को दिया, धर्म या मजहब से ऊपर बस एक अच्छा इंसान बनो, यही शिक्षा दी। धर्मेंद्र का मानना था कि असली दौलत, पैसा या शोहरत नहीं, जो हमें इंसान बनाये रखे और दूसरों की कद्र करना सिखाए, वही है।
-धर्मेंद्र ने अपने पिता की एक प्यारी याद भी शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि बचपन में उनके पिता ने एक नीम का पौधा लगाया था। आज वो पौधा एक बड़ा, घना पेड़ बन चुका है। धर्मेंद्र अक्सर उस पेड़ के नीचे जाकर अपने बचपन और अपने पिता को याद करते थे। उन्होंने कहा था कि उनकी पहचान और उनका अस्तित्व, सब कुछ उनके माता-पिता की दी हुई संस्कारों का नतीजा है।
-दूरदर्शी और सम्मानित अभिनेता होने के बावजूद धर्मेंद्र ने हमेशा परिवार, संस्कार और मान-सम्मान को सिनेमा से ऊपर रखा था। उन्होंने माना कि भले ही उनकी पहली पसंद फिल्में रही हों लेकिन बच्चों को इंसान बनाना उनकी असली प्राथमिकता थी।












Click it and Unblock the Notifications