हेमा मालिनी के प्यार में पागल हो गए थे धर्मेंद्र, पहली पत्नी ने नहीं दिया तलाक तो एक्टर ने कर लिया था ऐसा काम
Hema Malini and Dharmendra Love Story: हेमा मालिनी को पहली बार देखते ही धर्मेंद्र को उनसे प्यार हो गया था। हालांकि उस समय धर्मेंद्र न सिर्फ शादीशुदा थे बल्कि बच्चों के पिता भी थे।

Hema Malini and Dharmendra Love Story: हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल यानी एक्ट्रेस हेमा मालिनी की न सिर्फ चुलबुली एक्टिंग की तारीफ होती है बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। हेमा मालिनी की उम्र फिलहाल 74 साल हो गई है लेकिन आज भी लोग उनको देखकर उनके प्यार में डूबने लग जाते हैं। वह आज भी बहुत ही खूबसूरत हैं। यही कारण है कि लेजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र भी एक समय पर हेमा मालिनी की खूबसूरती के कायल हो गए थे। वह शादीशुदा होने के बावजूद हेमा मालिनी के प्यार में पागल हो गए थे।
हेमा मालिनी को देखते ही हो गया था प्यार
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। आपको बता दें कि आज के समय में भी हेमा मालिनी और धर्मेंद्र बॉलीवुड के मशहूर कपल्स में से एक हैं। गत 2 मई को ही दोनों ने अपनी शादी की 43वीं सालगिरह मनाई है। जानकारी के अनुसार हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की पहली मुलाकात साल 1970 में फिल्म 'तुम हसीन मैं जवान' के सेट पर हुई थी। बहुत ही कम लोगों को पता है कि हेमा मालिनी को पहली बार देखते ही धर्मेंद्र को उनसे प्यार हो गया था। हालांकि उस समय धर्मेंद्र न सिर्फ शादीशुदा थे बल्कि बच्चों के पिता भी थे।

हेमा मालिनी ने शादीशुदा धर्मेंद्र को नहीं दिया था भाव
हेमा मालिनी को धर्मेंद्र के बारे में ये यारी बातें पता थी। ऐसे में हेमा मालिनी ने शादीशुदा धर्मेंद्र को डेट करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। आपको बता दें कि हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से पहले भी कई सारे मशहूर एक्टर्स के प्रपोजल को ठुकरा दिया था।
धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी को किया था इंप्रेस
लेकिन धर्मेंद्र ने हार नहीं मानी और हेमा मालिनी को इंप्रेस करने के लिए बहुत कुछ करने लगे। वहीं धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने कई फिल्मों में एकसाथ काम भी किया। लोगों को इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती थी। हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म 'प्रतिज्ञा' की शूटिंग के दौरान उन्हें भी धर्मेंद्र से प्यार हो गया था और दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताने लगे थे।

19 साल की उम्र में हो गई थी धर्मेंद्र की शादी
जानकारी के अनुसार 19 साल की उम्र में ही धर्मेंद्र के घर वालों ने उनकी शादी प्रकाश कौर से करा दी थी। उस वक्त तक धर्मेंद्र ने एक्टिंग की दुनिया में कदम भी नहीं रखा था। पहली शादी से धर्मेन्द्र के चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल, विजीता और अजीता हैं।
जितेंद्र से होने वाली थी हेमा मालिनी की शादी
वहीं हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के रिश्ते के बारे में जैसे ही एक्ट्रेस के घरवालों को पता चला था उन्होंने तुरंत हेमा मालिनी की शादी दूसरे जगह तय करने का फैसला ले लिया था। कहते हैं कि हिंदी सिनेमा के जाने माने एक्टर जितेंद्र के साथ हेमा मालिनी का रिश्ता तय हो रहा था। परिवार वालों की जिद के सामने झुकते हुए हेमा मालिनी ने जितेंद्र से शादी के लिए हां भी कर दी थी। लेकिन जैसे ही ये बात धर्मेंद्र को पता चली तो वह तुरंत हेमा मालिनी के घर पहुंच गए और उनकी शादी को रुकवा दिया।

पहली पत्नी ने नहीं दिया धर्मेंद्र को तलाक
कई मुश्किलों के बाद जब हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया तो धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने उन्हें तलाक देने से साफ इंकार कर दिया। प्रकाश कौर द्वारा तलाक न दिए जाने पर धर्मेंद्र ने धर्म परिवर्तन की राह चुनी। आखिरकार धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म कबूल किया और हेमा मालिनी के साथ दूसरी शादी कर ली। आपको बता दें कि आज तक धर्मेंद्र और प्रकाश कौर का तलाक नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications