Raj Kapoor की 99वीं बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए धर्मेंद्र, पुरानी फोटो शेयर कर लिख दी ये बड़ी बात
Raj Kapoor 99th Birth Anniversary: भारतीय सिनेमा के इतिहास में राज कपूर का एक बहुत बड़ा योगदान है। राज कपूर न सिर्फ एक दमदार एक्टर थे बल्कि एक शानदार डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी थे। राज कपूर को सिनेमा के बारे में ऐसी कई बातें पता थीं जो उस समय शायद ही कोई जानता हो। वह सिनेमा की बारीकियों को समझते थे। उनका जन्म 14 दिसंबर 1924 को हुआ था। राज कपूर ने साल 1947 में रिलीज हुई फिल्म 'नील कमल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
राज कपूर की 99वीं बर्थ एनिवर्सरी
आपको बता दें कि राज कपूर को 'भारतीय सिनेमा का ग्रेटेस्ट शोमैन' कहा जाता था। आज राज कपूर की 99वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर दिवंगत एक्टर और डायरेक्टर राज कपूर को आम लोगों सेलेकर बी टाउन के सेलेब्स तक याद कर रहे हैं। सभी लोग सोशल मीडिया पर उनकी याद में भावुक होकर मैसेजेस भी लिख रहे हैं।

राज कपूर के लिए धर्मेंद्र ने लिखी ऐसी बात
हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राज कपूर के साथ अपनी एक थ्रो बैक तस्वीर शेयर की है। ये ब्लैक एंड वाइट तस्वीर किसी इवेंट की लग रही है, जहां दोनों सुपरस्टार फॉर्मल सूट पहने हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के बगल की सीटों पर बैठकर बातचीत करते दिख रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि राज कपूर ने धर्मेंद्र का हाथ पकड़ा हुआ है।
धर्मेंद्र और राजकपूर ने किया था साथ में काम
इस थ्रोबैक तस्वीर को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा है- जन्मदिन मुबारक हो राज साहब, हम आपको याद करते हैं। आपको हमेशा बड़े प्यार और सम्मान के साथ याद किया जाएगा। आपको बता दें कि धर्मेंद्र और राज कपूर ने साल 1970 में रिलीज हुई फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में साथ काम किया था। इस फिल्म के डायरेक्टर, एक्टर, एडिटिंग पर्सन और प्रोड्यूसर राज कपूर ही थे। राज कपूर स्टारर इस फिल्म से उनके बेटे ऋषि कपूर ने भी अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
साल 1988 में हुआ था राज कपूर का निधन
जानकारी के अनुसार राज कपूर का जन्म पेशावर में पृथ्वीराज कपूर और रामसरनी मेहरा के घर पर हुआ था। राज कपूर ने अपने दमदार करियर में तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड सहित कई पुरस्कार जीते थे। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें साल 1971 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था। भारत सरकार द्वारा उन्हें साल 1987 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा था। राज कपूर का निधन साल 1988 में हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications