धर्मेंद्र ने ईरानी डांसर के साथ की थी ऐसी हरकत, फोटो में दिखा ये सब, लोगों के उड़े होश और फिर.....

Dharmendra Viral Photo: हिंदी फिल्मों के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। धर्मेंद्र की एक पुरानी फोटो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में धर्मेंद्र काफी रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे है वो भी किसी हीरोइन या फिर पत्नी के साथ नहीं बल्कि किसी और महिला के साथ।

धर्मेंद्र की रोमांटिक फोटो हुई वायरल
धर्मेंद्र बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर और शानदार एक्टरों में से एक हैं। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है और 88 की उम्र होने के बाद भी वह आज भी काम कर रहे हैं। धर्मेंद्र फिल्मों के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ रूबरू होना बहुत पसंद है।

Dharmendra

ईरानी डांसर के साथ रोमांटिक पोज देते हुए धर्मेंद्र
फिलहाल धर्मेंद्र की एक रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह एक ईरानी डांसर के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र की उस ईरानी डांसर के साथ ब्लैक एंड वाइट फोटो इस समय इंटरनेट पर छाई हुई है, जो सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। इस फोटो में धर्मेंद्र ने उस ईरानी डांसर को पीछे से पकड़ रखा है। वहीं महिला डांसर ने अपनी दोनों बाहें एक्टर के गले में डाल रखी हैं।

धर्मेंद्र की फोटो पर लोगों का रिएक्शन
धर्मेंद्र की इस फोटो को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस फोटो को कई यूजर्स ने शेयर किया और इस पर जमकर कमेंट्स भी किए जा रहे हैं। कुछ लोगों ने जहां इस तस्वीर की जमकर तारीफ की है, वहीं कुछ लोगों ने इसे नापसंद भी किया है।

लोगों ने कहा- धरमजी भ्रष्ट हो गए थे
रेडिट पर शेयर की गई धर्मेंद्र की इस रोमांटिक फोटो पर कैप्शन के तौर पर लिखा था- नैतिक समर्थन दे रहे हैं? इंटरनेशनल क्रूक में एक ईरानी डांसर के साथ धर्मेंद्र। इस फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है- धरमजी भ्रष्ट हो गए यहां पर। वहीं एक शख्स ने लिखा है- देख लो इन्हें, और ये अपनी बेटियों को स्लीवलेस टॉप और शॉर्ट्स पहनने की इजाजत नहीं देते थे।

धर्मेंद्र की दो शादियां और 6 बच्चे
आपको बता दें कि लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र ने दो शादियां कीं हैं। उनकी पहली शादी प्रकाश कौर के साथ हुई थी, जिनसे उन्हें चार बच्चे- सनी, बॉबी, विजेता और अजिता देओल हुए थे। इसके बाद उन्होंने बिना तलाक दिए हेमा मालिनी से साल 1980 में शादी की थी। इनसे इन्हें दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हुई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+