Dharmendra की मौत के 50 दिन बाद हेमा मालिनी का शॉकिंग बयान, बोलीं- 'मेरे जख्म भर जाएंगे', सांसद को क्या हुआ?
Dharmendra and Hema Malini: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी आज भी दिवंगत पति धर्मेंद्र की यादों में इस कदर डूबी हुई हैं कि उनकी आखिरी फिल्म 'इक्कीस' देखने की हिम्मत अब तक नहीं जुटा सकी हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने खुलासा किया है कि ये फिल्म उनके लिए भावनात्मक रूप से बहुत भारी है।
हेमा मालिनी ने अभी तक क्यों नहीं देखी 'इक्कीस'
स्क्रीन को दिए गए अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में जब हेमा मालिनी से पूछा गया कि क्या उन्होंने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' देखी है तो उनका जवाब सुनकर हर कोई भावुक हो गया। हेमा मालिनी के दर्दभरे जवाब ने लोगों को रुला दिया।

'जब मेरे जख्म भर जाएंगे, तब फिल्म देखूंगी'
हेमा मालिनी ने कहा- जब फिल्म 'इक्कीस' रिलीज हुई थी, उस समय मैं काम के सिलसिले में मथुरा में थी। सच कहूं तो मैं अभी ये फिल्म नहीं देख सकती। ये मेरे लिए बहुत ज्यादा इमोशनल होगा। मेरी बेटियां भी यही कहती हैं। शायद मैं इसे तब देखूं, जब मेरे जख्म कुछ भर जाएंगे।
धर्मेंद्र की 2 प्रार्थना सभाओं पर हेमा मालिनी का करारा जवाब
आपको बता दें कि धर्मेंद्र के निधन के बाद आयोजित दो अलग-अलग प्रार्थना सभाओं को लेकर सोशल मीडिया पर पारिवारिक दरार की अटकलें तेज हो गई थीं। एक सभा धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल द्वारा आयोजित की गई थी जबकि दूसरी सभा एक्टर की पत्नी हेमा मालिनी की ओर से रखी गई थी।
धर्मेंद्र की पहली फैमिली संग रिश्ते पर बोलीं हेमा मालिनी
-हेमा मालिनी ने बेहद स्पष्ट शब्दों में कहा- हमारा रिश्ता हमेशा से बहुत अच्छा और सौहार्दपूर्ण रहा है और आज भी वैसा ही है। मुझे नहीं पता लोग क्यों मान लेते हैं कि हमारे बीच कुछ ठीक नहीं है। लोगों को बस गॉसिप करना अच्छा लगता है। क्या मुझे अपनी पर्सनल लाइफ पर सफाई देनी चाहिए? हम सब खुश हैं और एक-दूसरे के बहुत करीब हैं।
-हेमा मालिनी ने आगे कहा- ये बेहद दुखद है कि कुछ लोग दूसरों के दुख का फायदा उठाकर कहानियां गढ़ते हैं। इसी वजह से मैं ऐसी बातों पर प्रतिक्रिया नहीं देती।
24 नवंबर 2025 को हुआ था धर्मेंद्र का निधन
जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को मुंबई स्थित उनके घर पर हुआ था। वह 89 वर्ष के थे और लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। इससे पहले उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से डिस्चार्ज होने के बाद वह मेडिकल केयर में घर पर थे। उनका अंतिम संस्कार 25 नवंबर 2025 को मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान और परिवार की मौजूदगी में किया गया।
अब भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं धर्मेंद्र
धर्मेंद्र भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्में, उनका व्यक्तित्व और उनके रिश्ते आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। हेमा मालिनी की बातें साफ तौर पर दिखाती हैं कि ये सफर सिर्फ एक सुपरस्टार का नहीं बल्कि एक गहरे और सच्चे रिश्ते की कहानी भी है।












Click it and Unblock the Notifications