धर्मेंद्र की मौत के 1 महीने बाद सौतेले बेटे सनी देओल के लिए ये क्या बोल गईं हेमा मालिनी? सामने रखा बड़ा सच
Hema Malini On Sunny Deol: हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी के लिए साल 2025 गहरे दर्द से भरा रहा। 24 नवंबर 2025 को उनके जीवनसाथी और हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र के निधन ने उनकी जिंदगी में ऐसा खालीपन छोड़ दिया, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
हेमा मालिनी ने अपना दर्द, उम्मीद और संघर्ष शेयर किया
साल 2026 की शुरुआत के साथ हेमा मालिनी धीरे-धीरे फिर से काम की दुनिया में लौट रही हैं और खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं। धर्मेंद्र के निधन के बाद अपने पहले इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने उस दर्द, उम्मीद और संघर्ष को शेयर किया है जिससे पूरा परिवार इस मुश्किल दौर में गुजरा।

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की बीमारी को लेकर कही ये बात
-ईटाइम्स से बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा- हमारा रिश्ता समय की हर कसौटी पर खरा उतरा। ये हमारे लिए असहनीय सदमा था। एक महीने तक उनकी बीमारी के दौरान हम लगातार संघर्ष कर रहे थे। अस्पताल में जो कुछ भी हो रहा था, उससे जूझना आसान नहीं था।
-हेमा मालिनी ने आगे बताया कि इस दौरान पूरा परिवार- ईशा देओल, अहाना देओल, सनी और बॉबी देओल, एकजुट होकर साथ खड़े थे। एक्ट्रेस ने कहा- पहले भी कई बार धर्मेंद्र अस्पताल गए थे और ठीक होकर लौट आए थे। हमें पूरी उम्मीद थी कि इस बार भी वह घर आ जाएंगे।
धर्मेंद्र की हालत देखना बेहद पीड़ादायक था
-हेमा मालिनी ने भावुक होकर बताया कि धर्मेंद्र आखिरी दिनों तक परिवार से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा- मेरे जन्मदिन पर उन्होंने मुझे विश किया था। 8 दिसंबर 2025 को वह 90 साल के होने वाले थे और हम उनके जन्मदिन की तैयारियां कर रहे थे लेकिन अचानक सब कुछ खत्म हो गया।
-हेमा मालिनी ने कहा कि किसी प्रिय को इस हालत में देखना बेहद पीड़ादायक होता है। उन्होंने कहा- कोई भी इंसान ऐसी स्थिति से न गुजरे, यही दुआ है।
अलग-अलग प्रार्थना सभाओं को लेकर हेमा मालिनी का बयान
-धर्मेंद्र के निधन के बाद अलग-अलग प्रार्थना सभाओं को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगी थीं। इस पर जवाब देते हुए हेमा मालिनी ने कहा- ये हमारे परिवार का निजी मामला है। मैंने अपने घर पर प्रार्थना सभा रखी क्योंकि मेरे करीबी लोग अलग हैं।
-हेमा मालिनी ने साफ कहा- दिल्ली और मथुरा में सभाएं इसलिए हुईं क्योंकि मैं राजनीति में हूं और वहां के लोग धर्मेंद्र जी से बेहद प्यार करते हैं। उन्होंने कहा- परिवार के बीच किसी तरह का दरार नहीं है। मैं अपने फैसलों से पूरी तरह संतुष्ट हूं और हम सब साथ हैं।
सनी देओल के गुस्से पर बोलीं हेमा मालिनी
-हेमा मालिनी ने कहा कि धर्मेंद्र की बीमारी के बाद मीडिया की स्पॉटलाइट से उनकी फैमिली परेशान हो गई थी। उन्होंने कहा- सनी देओल बहुत नाराज थे और गुस्सा कर रहे थे। हम सभी एक इमोशनल टाइम से गुजर रहे थे और मीडिया हमारी गाड़ी के पीछे भाग रही थी। हैरेसमेंट बहुत हुआ।
-आपको बता दें कि सनी देओल अपने घर के बाहर बैठे पैपराजी पर काफी भड़के थे। सनी देओल ने उन्हें गुस्से में घर के बाहर से जाने के लिए कहा था और अपशब्द भी कहे थे।
धर्मेंद्र के फार्महाउस को लेकर किया ऐसा खुलासा
धर्मेंद्र के लोनावला फार्महाउस को याद करते हुए हेमा मालिनी ने कहा- वह जगह उनके लिए जन्नत जैसी थी। छोटा-सा पंजाब लगता था। गायें, खेत और घर का घी, दो महीने पहले ही वह हमारे लिए घी की बोतलें लाए थे। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र अक्सर वहीं समय बिताते थे और परिवार और काम के शेड्यूल के हिसाब से मुंबई आते-जाते रहते थे।












Click it and Unblock the Notifications