Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मौत के 5 दिन बाद सामने आया धर्मेंद्र का ऐसा सच, 12 दिन क्यों थे अस्पताल में? फिर क्यों लाया गया घर?

Dharmendra: हिंदी सिनेमा के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। गत 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया और इसी के साथ एक ऐसा अध्याय समाप्त हो गया, जिसने दशकों तक बॉलीवुड पर राज किया था।

धर्मेंद्र के निधन से शोक में इंडस्ट्री
देओल परिवार, इंडस्ट्री के कलाकार और लाखों फैंस लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र की खबर से गहरे सदमे में हैं। धर्मेंद्र का जाना केवल एक अभिनेता की मौत नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा की एक युगांतकारी यात्रा का शांत पड़ जाना था।

Dharmendra

लंबे समय से बीमार चल रहे थे धर्मेंद्र

-आपको बता दें कि पिछले कुछ वर्षों से धर्मेंद्र की सेहत लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा था। उम्र बढ़ने के साथ उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 31 अक्तूबर 2025 को धर्मेंद्र को सांस में दिक्कत होने के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

-उस समय अस्पताल के एक स्टाफ ने बताया था कि धर्मेंद्र की गंभीर हालत में अस्पताल में लाया गया था। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। वहीं डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र को लंग्स संबंधित परेशानियां हो रही थीं।

-इसके बाद खबर आई कि धर्मेंद्र को अस्पताल में ही वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। बाद में जिस दिन उन्हें थोड़ी स्थिरता महसूस हुई, परिवार ने उन्हें घर ले जाने का फैसला किया।

क्यों अस्पताल से धर्मेंद्र को घर लाया गया था?

-वहीं घर में ही धर्मेंद्र के लिए ICU जैसा पूरा सेटअप तैयार किया गया था ताकि वह परिवार के बीच रह सकें और आराम महसूस कर सकें। हालांकि उनके करीबी बताते हैं कि अंतिम दिनों में धर्मेंद्र बेहद कमजोर हो गए थे। वह सही से ट्रीटमेंट का रिस्पॉन्स नहीं कर पा रहे थे। डॉक्टरों ने भी उम्मीद छोड़ दी थी।

किस बीमारी ने धर्मेंद्र को कर रखा था परेशान?

-गत 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र के निधन के बाद कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि एक्टर की मौत हार्ट में कॉम्प्लिकेशन की वजह से हुई थी। 89 साल की उम्र में उनके लंग्स और हार्ट पहले जैसे मजबूत नहीं रह गए थे। इसी वजह से जरा सी थकान या ऑक्सीजन की कमी पर भी उन्हें सांस फूलने की दिक्कत हो जाती थी।

-कई बार ऐसा तब भी होता था जब शरीर में पानी रुक जाता था, फेफड़ों में हल्का संक्रमण हो जाता था या दिल की धड़कनें सामान्य तरह से काम नहीं करती थीं। सामान्य तौर पर, किसी बुजुर्ग को थकान या मौसम बदलने पर थोड़ी देर के लिए सांस फूलना बहुत गंभीर नहीं माना जाता।

-धर्मेंद्र के मामले में ये समस्या अचानक और बार-बार होने लगी थी, जो दिल, फेफड़ों या ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकती थी। इसके बाद 24 नवंबर 2025 की सुबह खबर आई थी कि धर्मेंद्र ने अंतिम सांस ली। परिवार के लिए ये पल बेहद दर्दनाक था।

सनी देओल ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी

-देओल परिवार ने बिना किसी शोर-शराबे के, बेहद सरल और सम्मानजनक तरीके से उसी दिन दोपहर में धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार कर दिया। बड़े बेटे सनी देओल ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। परिवार की इच्छा थी कि किसी तरह की भीड़ न लगे और संस्कार शांतिपूर्वक संपन्न हो।

-सोशल मीडिया पर कुछ ही घंटों में उनके फैंस और साथियों द्वारा श्रद्धांजलियों की बाढ़ आ गई। हर किसी के पास धर्मेंद्र से जुड़ी कोई न कोई खूबसूरत याद थी।

27 नवंबर 2025 की प्रेयर मीट में भावनाओं से भरा था माहौल

-निधन के तीन दिन बाद यानी 27 नवंबर 2025 को देओल परिवार ने मुंबई में धर्मेंद्र की प्रेयर मीट का आयोजन किया था। ये सभा बेहद शांत, भावनात्मक और गरिमापूर्ण माहौल में हुई थी।

-बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े सितारे शाहरुख खान, सलमान खान, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, रेखा, राजकुमार राव, जूही चावला और कई अन्य कलाकार धर्मेंद्र को अंतिम सम्मान देने पहुंचे।

-हर किसी की आंखों में नमी थी और हर कोई इस बात को स्वीकार कर रहा था कि धर्मेंद्र जैसा दिलदार, विनम्र और बड़े दिल वाला इंसान इंडस्ट्री में बहुत कम होता है।

हेमा मालिनी की भावुक पोस्ट

-प्रेयर मीट के अगले दिन हेमा मालिनी का दर्द एक बार फिर शब्दों में बयां हो गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र संग अपनी कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा है- धरम जी मेरे लिए सिर्फ पति नहीं थे, वह मेरे दोस्त, मार्गदर्शक और मेरी ताकत थे। उनका जाना मेरे जीवन में ऐसा खालीपन छोड़ गया है जिसे कभी भरा नहीं जा सकता। हेमा मालिनी की पोस्ट ने लाखों लोगों को भावुक कर दिया है।

-धर्मेंद्र ने अपने छह दशक लंबे करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया और हर किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया, चाहे वह एक्शन हो, रोमांस, कॉमेडी या ड्रामा। उनकी सादगी, उनकी मुस्कान और उनका बड़ा दिल उन्हें एक अलग ही स्तर का इंसान बनाता था।

-धर्मेंद्र की मौत ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसा सन्नाटा छोड़ दिया है जिसे भरना मुश्किल होगा लेकिन उनकी फिल्में, उनका स्वभाव और उनकी यादें हमेशा उनके चाहने वालों के दिलों में जिंदा रहेंगी।

इसे भी पढ़ेंः धर्मेंद्र के मरने से पहले इस शख्स से हुई थी उनकी आखिरी मुलाकात, एक्टर की हालत को लेकर किया शॉकिंग खुलासा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+