धर्मेंद्र के मरने से पहले इस शख्स से हुई थी उनकी आखिरी मुलाकात, एक्टर की हालत को लेकर किया शॉकिंग खुलासा
Dharmendra: बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की उम्र में दुनिया छोड़ गए। लंबे समय से उनकी तबीयत नाजुक थी और उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी।
घर पर हो रहा था धर्मेंद्र का इलाज
तबीयत बिगड़ने के चलते ही धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। हालत में सुधार के बाद उन्हें डिस्चार्ज तो कर दिया गया था लेकिन वह रिकवर नहीं कर पाए। इसी वजह से आखिरी समय में उनसे कोई भी शख्स मुलाकात नहीं कर पाया।

मुकेश खन्ना ने धर्मेंद्र के मरने से पहले की थी उनसे मुलाकात
-वहीं एक्टर मुकेश खन्ना का दावा है कि वह धर्मेंद्र से निधन के 5 दिन पहले मिले थे और उस मुलाकात के कई भावुक पल उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से शेयर किए हैं।
-मुकेश खन्ना ने अपने वीडियो में बताया है कि अस्पताल से घर लौटने के बाद धर्मेंद्र के लिए घर में ही ICU जैसा पूरा मेडिकल सेटअप बना दिया गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें पता था कि शायद धर्मेंद्र उनसे ठीक से बात न कर पाएं लेकिन फिर भी वह मिलने जरूर गए थे क्योंकि ये मुलाकात उनके दिल के बहुत करीब थी।
सनी और बॉबी देओल से भी हुई बातचीत
-धर्मेंद्र से मुलाकात के दौरान मुकेश खन्ना ने सनी देओल और बॉबी देओल से भी बात की थी। उन्होंने दोनों भाइयों को दिलासा देते हुए कहा था- आपके पापा मजबूत हैं वो इस स्थिति से निकल आएंगे।
-हालांकि मुकेश खन्ना ने ये भी जोड़ा कि कुछ बातें इंसान के हाथ में नहीं होतीं। उन्होंने कहा- अंत में वही होता है जो किस्मत में लिखा होता है। शरीर थक जाता है लेकिन आत्मा हमेशा आगे बढ़ती है।
धर्मेंद्र को याद कर हुए भावुक हुए मुकेश खन्ना
-मुकेश खन्ना ने धर्मेंद्र के साथ बिताए पुराने दिनों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि दोनों ने साथ में करीब 6 फिल्मों में काम किया। फिल्म तहलका के सेट की याद करते हुए उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र की सादगी और विनम्र स्वभाव ही उनकी सबसे बड़ी खूबी थी।
-मुकेश खन्ना ने बताया कि अंतिम समय में धर्मेंद्र शारीरिक रूप से काफी कमजोर जरूर हो गए थे लेकिन उनके चेहरे पर पॉजिटिविटी और मुस्कुराहट बरकरार थी।
-धर्मेंद्र के निधन ने पूरे बॉलीवुड को शोक में डाल दिया है और मुकेश खन्ना की ये आखिरी मुलाकात उस महान कलाकार के जीवन के अंतिम दिनों की एक मार्मिक झलक देती है।
27 नवंबर को आयोजित की गई थी धर्मेंद्र की प्रेयर मीट
-दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र के दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने पिता के लिए एक प्रेयर मीट का आयोजन किया था। इस प्रार्थना सभा में परिवार के सदस्यों के अलावा एक्टर के करीबी दोस्त और इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार पहुंचे थे।
-गत 27 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर भावुक होतीं नजर आई हैं जबकि दूसरी पत्नी हेमा मालिनी इस शोक सभा में नहीं थीं। धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में शाहरुख खान, सलमान खान, ऐश्वर्या राय सहित कई सितारे शामिल हुए थे। हालांकि आमिर खान वहां मौजूद नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications