88 की उम्र में धर्मेंद्र के साथ हुआ ये बड़ा हादसा, वीडियो में दिखी ऐसी हालत, कहां हैं पत्नी हेमा मालिनी?
Dharmendra Injury: हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र भले ही अब फिल्मों में कम नजर आते हों लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव हैं। 88 साल के एक्टर आज भी फिल्मों में अपना जादू बिखरेना जानते हैं।
धर्मेंद्र का वीडियो हुआ वायरल
धर्मेंद्र अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया से जुड़े रहते हैं। एक्टर ने हाल ही मेंअपना एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद से एक्टर को लेकर फैंस की चिंता बढ़ गई हैं। दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर के एक पैर में प्लास्टर सपोर्टर लगा हुआ है।

88 की उम्र में धर्मेंद्र की फिर से टूट हड्डी
इस वीडियो को देखने के बाद से सोशल मीडिया पर एक ही सवाल ट्रेंड कर रहा है कि क्या 88 की उम्र में धर्मेंद्र की हड्डी फिर से टूट गई है? आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भी धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही शेयर किया था जिसके बाद फैंस को लग रहा है कि उनके पैर में प्लास्टर चढ़ा है।
फॉर्म हाउस में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं धर्मेंद्र
जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र इन दिनों अपने फॉर्म हाउस में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर फैंस को इसकी एक झलक दिखाई है लेकिन चिंता करने वाली बात ये है कि उनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोग परेशान हो गए हैं। लोग पूछ रहे हैं कि उन्हें ये चोट कैसे लेगी है और अब उनकी हालत कैसी है।
धर्मेंद्र ने लिखा- जख्मी शेर...बिजी अगेन
धर्मेंद्र ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है उसमें वह ग्रे स्वेटशर्ट और नीले रंग का पजामा पहने नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कुर्सी पर बैठे हैं और उनके दाहिने पैर में प्लास्टर लगा हुआ है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- जख्मी शेर...बिजी अगेन।
धर्मेंद्र की हालत देख फैंस हुए परेशान
धर्मेंद्र की इस हालत को देख लोग घबरा गए हैं। फैंस पूछ रहे हैं कि ये चोट पुरानी है या फिर से पैर की हड्डी टूट गई है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। आपको बता दें कि धर्मेंद्र को आखिरी बार मुंबई में वोटिंग के दिन देखा गया था। उस दिन उन्होंने मतदान केंद्र के बार पैपराजी को जमकर पोज दिए थे।
धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी की हुई जीत
वहीं धर्मेंद्र की रियल लाइफ पत्नी एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी की प्रत्याशी के रूप में मथुरा से जीत हासिल की है। इसी के साथ हेमा मालिनी चुनावी जीत में हैट्रिक लगा चुकी हैं। हालांकि अभी तक उनके पति धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर उन्हें कोई बधाई संदेश नहीं दिया है।












Click it and Unblock the Notifications