'पैसे चाहिए तुझे', धर्मेंद्र की अस्थियां विसर्जित करते हुए सनी देओल ने की ऐसी हरकत, बौखलाए एक्टर, फिर जो किया
Dharmendra Asthi Visarjan: गत 24 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल परिवार लगातार शोक में डूबा हुआ है। आज यानी 3 दिसंबर 2025 (बुधवार) सुबह अभिनेता की अस्थियों का गंगा में विधिवत विसर्जन किया गया।
हरिद्वार में हुआ धर्मेंद्र का अस्थि विसर्जन
इस दौरान पूरा देओल परिवार- सनी देओल, बॉबी देओल, करण देओल और फैमिली के अन्य सदस्य उत्तराखंड के हरिद्वार में नजर आए। जानकारी के अुसार दादा धर्मेंद्र की अस्थियां उनके पोते करण देओल ने गंगा में प्रवाहित कीं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच संपन्न हुई रस्म
-रस्म पूरी होने के बाद पूरा देओल परिवार होटल लौटा और वहां से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया। आपको बता दें कि देओल परिवार के लिए हरिद्वार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
-आपको बता दें कि देओल परिवार गत 2 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को हरिद्वार पहुंचा था, जहां सनी देओल का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह होटल की बालकनी में चाय पीते नजर आए थे।
पैपराजी को देख बौखलाए सनी देओल
-इसी बीच सनी देओल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी पर गुस्सा करते दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो हरिद्वार के हर की पौड़ी इलाके का बताया जा रहा है।
-वीडियो में सनी देओल पैपराजी की ओर गुस्से से बढ़ते हुए कहते हैं- क्या आप लोगों ने शर्म बेच खाई है? पैसे चाहिए तुझे? कितने पैसे चाहिए? इस दौरान सनी देओल गुस्से में एक कैमरा भी धकेलते और छीनने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। घटना के बाद सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर बहस छिड़ गई है।
पहले भी भड़क चुके हैं सनी देओल
-आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सनी देओल पैपराजी पर नाराज हुए हैं। धर्मेंद्र के बीमार रहने के दौरान भी सनी देओल ने घर के बाहर मौजूद मीडिया फोटोग्राफर्स को फटकार लगाई थी।
-सनी देओल ने उस समय कहा था- आप लोगों को शर्म आनी चाहिए। आपके घर में मां-बाप नहीं हैं क्या? आपके बच्चे हैं और आप यहां ऐसे ही वीडियो बना रहे हो? सनी देओल के गुस्से के बाद ही पैपराजी वहां से हट गए थे।
24 नवंबर 2025 को हुआ था धर्मेंद्र का निधन
-24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की आयु में धर्मेंद्र ने मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली थी। सांस लेने में दिक्कत के चलते धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर 2025 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीच में धर्मेंद्र की तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई थी जिसके चलते उन्हें आईसीयू से वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट कर दिया गया था।
-वहीं अस्पताल में इलाज चलने के दौरान ही धर्मेंद्र के मौत की झूठी खबर भी सोशल मीडिया पर फैल गई थी। उस समय एक्टर की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने इसे फर्जी बताया था और मीडिया वालों इसके लिए लताड़ा भी था।
-12 दिन अस्पताल में रहने के बाद धर्मेंद्र का परिवार उन्हें घर ले आया था। इसके बाद से घर पर एक्टर का इलाज चल रहा था। डॉक्टरों की टीम नियमित रूप से घर पर ही धर्मेंद्र का ट्रीटमेंट कर रही थी लेकिन मुश्किलें बढ़ती गईं और आखिरकार उन्हें बचाया नहीं जा सका। धर्मेंद्र के निधन ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री और फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है।












Click it and Unblock the Notifications