Dharmendra की मौत के 9 दिन बाद परिवार ने लिया ये बड़ा फैसला, अस्थियां लेकर ये कहां पहुंचे सनी देओल?
Dharmendra Asthi Visarjan: बॉलीवुड में ही-मैन के नाम से मशहूर दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र ने गत 24 नवंबर 2025 को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। उनके निधन से सिर्फ एक्टर का परिवार बुरी तरह से टूट गया है बल्कि इंडस्ट्री में भी शोक की लहर जारी है।
हरिद्वार में होगा धर्मेंद्र का अस्थि विसर्जन?
हर कोई धर्मेंद्र की मौत के दुख से अभी तक उबर नहीं पाया है। इसी बीच खबर आ रही है कि एक्टर का अस्थि विसर्जन उनके निधन के 9 दिन बाद उत्तराखंड के हरिद्वार में किया जाएगा।

हरिद्वार पहुंचे सनी और बॉबी देओल
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धर्मेंद्र के दोनों बेटे, सनी देओल और बॉबी देओल सहित पूरा परिवार हरिद्वार पहुंच चुका है। सभी सदस्य एक होटल में ठहरे हुए हैं और मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं।
-जानकारी के अनुसार शुरुआत में अस्थि विसर्जन की तारीख 2 दिसंबर 2025 (मंगलवार) तय की गई थी लेकिन अब इसे आज यानी 3 दिसंबर 2025 (बुधवार) कर दिया गया है। खबर है कि ये कर्मकांड हरिद्वार के वीआईपी घाट पर संपन्न होगा।
24 नवंबर 2025 को हुआ था धर्मेंद्र का निधन
-24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की आयु में धर्मेंद्र ने मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली थी। सांस लेने में दिक्कत के चलते धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर 2025 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीच में धर्मेंद्र की तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई थी जिसके चलते उन्हें आईसीयू से वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट कर दिया गया था।
-वहीं अस्पताल में इलाज चलने के दौरान ही धर्मेंद्र के मौत की झूठी खबर भी सोशल मीडिया पर फैल गई थी। उस समय एक्टर की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने इसे फर्जी बताया था और मीडिया वालों इसके लिए लताड़ा भी था।
-12 दिन अस्पताल में रहने के बाद धर्मेंद्र का परिवार उन्हें घर ले आया था। इसके बाद से घर पर एक्टर का इलाज चल रहा था। डॉक्टरों की टीम नियमित रूप से घर पर ही धर्मेंद्र का ट्रीटमेंट कर रही थी लेकिन मुश्किलें बढ़ती गईं और आखिरकार उन्हें बचाया नहीं जा सका। धर्मेंद्र के निधन ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री और फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है।
क्यों नहीं हुए धर्मेंद्र के अंतिम दर्शन?
-धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार को परिवार ने पूरी तरह निजी रखा जिस कारण फैंस और आम लोगों को एक्टर के अंतिम दर्शन का अवसर तक नहीं मिल सका। इस पर धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने बताया कि जीवन के अंतिम दिनों में अभिनेता की हालत बेहद दर्दनाक हो गई थी और वह कभी नहीं चाहते थे कि लोग उन्हें इस रूप में देखें।
-हेमा मालिनी के अनुसार धर्मेंद्र हमेशा एक गरिमामय और सम्मानपूर्ण विदाई चाहते थे। इसी वजह से परिवार ने अंतिम संस्कार को सीमित दायरे में रखा। हेमा मालिनी ने साफ कहा कि एक्टर का अंतिम संस्कार को लेकर सारे फैसले उनके परिवार ने तय किए थे।
स्क्रीन पर आखिरी बार दिखेंगे धर्मेंद्र
-दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को आखिरी बार साल 2024 में शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'इक्कीस' की शूटिंग भी पूरी कर ली थी जिसमें वह अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और फेमस एक्टर जयदीप अहलावत के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे।
-धर्मेंद्र की ये आखिरी फिल्म आगामी 25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इसी फिल्म में उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर देख पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications