धर्मेंद्र और शबाना आजमी का इंटीमेट सीन, किया Lip Lock और...., लोग बोले- ये क्या दिखा दिया

Dharmendra and Shabana Azmi Kiss: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' गत 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों का मिला जला रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट एक दूसरे साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी के बीच एक इंटीमेट सीन दिखाया गया है जो कि इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र और एक्ट्रेस शबाना आजमी अपनी दमदार एक्टिंग से पहले से ही लोगों का दिल जीतते रहे हैं। वहीं फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी दोनों के एक्टिंग की तारीफ की जा रही है। दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र और शबाना आजमी ने फिल्म के एक सीन के दौरान किस करके लोगों को हैरान कर दिया है। ये कपल अपने इंटीमेट सीन के साथ सोशल मीडिया पर छा गया है।

Dharmendra

धर्मेंद्र और शबाना आजमी ने किया लिपकिस
फिल्म में दिखाए गए धर्मेंद्र और शबाना आजमी के इंटीमेट सीन के बाद से लोग सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। लोग भले ही दोनों की एक्टिंग से खुश हुए हैं लेकिन उनके किस सीन पर लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। ट्विटर पर इस सीन के बारे में जमकर कमेंट्स किए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने कही ये बात
एक ट्विटर यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- धर्मेंद्र और शबाना जी का लिपलॉक कुछ ऐसा था जिसकी किसी को उम्मीद ही नहीं थी...लोग इस सीन को देखकर हैरान हो गए थे। एक और शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- रणवीर सिंह ने अपने दादा धर्मेंद्र को उनकी एक्स गर्लफ्रेंड शबाना आजमी से मिलने में मदद की और पैरालाइज्ड होने के बावजूद धर्मेंद्र अपने पैर पर खड़े हुए शबाना आजमी को लिप किस किया...ये कैसे संभव है।

धर्मेंद्र और शबाना आजमी का इंटीमेट सीन
आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शबाना आजमी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में फिल्म के सभी कलाकारों को एक साथ खुशी से पोज देते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस तस्वीर में शबाना आजमी नीले रंग की साड़ी में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं जबकि धर्मेंद्र काले जैकेट में हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने एक छोटा सा नोट भी लिखा है। धर्मेंद्र ने अपने फैंस से पूछा कि फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस लोगों को कैसी लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+