Dharmendra ने मौत से 4 महीने पहले हेमा मालिनी के साथ किया था ऐसा काम, Viral Video में क्या था? मची सनसनी
Dharmendra and Hema Malini Viral Video: हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित और आइकॉनिक जोड़ियों में शुमार धर्मेंद्र और हेमा मालिनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है उनका एक पुराना लेकिन बेहद खास वीडियो,जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मौत से 4 महीने पहले धर्मेंद्र ने किया था ऐसा काम
इस वीडियो में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'आस पास' के सुपरहिट गाने 'दरिया में फेंक दो चाबी' पर थिरकते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र के निधन से करीब 4 महीने पहले का है, जिसने एक्टर के फैंस को भावुक कर दिया है।

वायरल हुआ धर्मेंद्र-हेमा मालिनी का खास वीडियो
इस वायरल वीडियो को आरजे अनिरुद्ध चावला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी बैंगनी रंग के मैचिंग आउटफिट्स में बेहद खुश और एनर्जेटिक नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखकर फैंस को एक बार फिर ड्रीम गर्ल और ही-मैन की जादुई जोड़ी की याद आ गई है।
कहां और कब रिकॉर्ड हुआ था ये वीडियो?
आरजे अनिरुद्ध चावला के मुताबिक ये वीडियो कनाडा कॉन्सर्ट टूर से पहले रिकॉर्ड किया गया था। उन्होंने बताया कि वह इस टूर के लिए धर्मेंद्र का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे, उसी दौरान ये खास मुलाकात हुई और ये वीडियो बनाया गया था। अनिरुद्ध के अनुसार ये पल नवंबर 2025 में धर्मेंद्र के निधन से ठीक 4 महीने पहले का है।
24 नवंबर 2025 को हुआ था धर्मेंद्र का निधन
-आपको बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 24 नवंबर 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके जाने से न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि करोड़ों फैंस को गहरा सदमा लगा था। धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी, ईशा देओल और अहाना देओल ने दिल्ली में प्रार्थना सभा आयोजित की थी।
-धर्मेंद्र के दोनों बेटे, सनी देओल और बॉबी देओल ने मुंबई में पिता के निधन के बाद प्रेयर मीट रखी थी। इस प्रार्थना सभा में शाहरुख खान, सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित, रेखा, मलाइका अरोड़ा और सुनील शेट्टी समेत कई बड़े सितारे शामिल हुए थे।
पर्दे पर और निजी जिंदगी में भी रही खास केमिस्ट्री
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी को फैंस ने सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि उनकी असल जिंदगी में भी खूब प्यार दिया था। दोनों ने साथ में कई यादगार फिल्में की थीं, जिनमें उनकी केमिस्ट्री आज भी दर्शकों को आकर्षित करती है। शोले, सीता और गीता, ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्मों के जरिए दोनों ने हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई।
धर्मेंद्र की दो शादियां और 6 बच्चे
धर्मेंद्र ने साल 1954 में प्रकाश कौर से पहली शादी की थी। उस वक्त उनकी उम्र महज 19 साल थी। इस शादी से उन्हें चार बच्चे हुए-सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और अजीता। बाद में धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी जिससे उन्हें दो बेटियां हुईं- ईशा देओल और अहाना देओल।
फैंस के लिए भावनाओं से भरा वीडियो
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का ये वायरल वीडियो आज फैंस के लिए सिर्फ एक डांस क्लिप नहीं बल्कि यादों, प्यार और एक सुनहरे दौर की झलक बन चुका है। सोशल मीडिया पर लोग इसे देखकर भावुक हो रहे हैं और कमेंट्स में अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications