बेटी ईशा देओल के तलाक से बुरी तरह टूटे धर्मेंद्र, एक्टर को लगा झटका, कहा- 'मत अलग हो एक बार सोचो'
Esha Deol Bharat Takhtani Divorce: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। शादी के 12 साल बाद वह अब अपने पति भरत तख्तानी से अलग हो चुकी हैं। हाल ही में कपल ने अपने तलाक की घोषणा की थी। वहीं अब सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बेटी के तलाक से धर्मेंद्र काफी दुखी हैं।
ईशा देओल और भरत तख्तानी बीते कुछ समय से अलग रह रहे थे। जिसकी वजह से वह तलाक को लेकर काफी चर्चा में थे। अब हाल ही में कपल ने अपने तलाक का ऐलान कर फैंस को बड़ा झटका दिया। एक्ट्रेस ने अपने बयान में बताया कि वह और भरत आपसी सहमति से अलग हुए हैं। ईशा के तलाक की खबरों के बीच धर्मेंद्र ने चुप्पी साधी हुई थी। लेकिन अब उन्होंने इस पर रिएक्शन देते हुए बेटी को तलाक के फैसले पर दोबारा सोचने को कहा।

'बॉलीवुड लाइफ' की रिपोर्ट के मुताबिक, एक करीबी ने खुलासा किया कि धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि ईशा देओल और भरत तख्तानी का तलाक हो। उन्होंने ईशा देओल को समझाया था कि वह तलाक ना लें बल्कि इसके बारे में दोबारा सोचें। ईशा की जिंदगी में फिलहाल जो भी हो रहा है उससे धर्मेंद्र काफी ज्यादा दुखी हैं। जिससे उनकी रातों की नींद उड़ गई है।
सूत्र ने आगे बताया कि, 'ईशा और भरत दोनों धर्मेंद्र का बहुत सम्मान करते हैं। भरत देओल परिवार के लिए बेटे की तरह हैं, जबकि ईशा पिता धर्मेंद्र की आंखों का तारा हैं और वह चाहते हैं कि वह हमेशा खुश रहें। ईशा और भरत की दोनों बेटियां छोटी हैं और शादी टूटने का बच्चों पर गहरा असर पड़ता है। इसलिए धर्मेंद्र चाहते थे कि वह दोनों तलाक लेने से पहले इस पर दोबारा विचार जरूर करें।' वहीं ईशा देओल की मां हेमा मालिनी ने उनके इस निर्णय पर सपोर्ट किया।
बता दें कि, ईशा देओल और भरत तख्तानी बीते कुछ समय से अलग रह रहे थे। एक्ट्रेस फिलहाल मुंबई में अपनी मां हेमा मालिनी के घर में शिफ्ट हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने इस बार की दिवाली अकेले मनाई थी। इस बीच ये भी खबर सामने आई कि भरत तख्तानी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से ईशा अलग हो गईं हैं। हालांकि अब दोनों ने खुद ही तलाक का ऐलान कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications