क्या वैलेंटाइन डे पर शादी कर रहे हैं Dhanush और Mrunal Thakur? क्यों चुना 14 फरवरी का दिन? क्या है सच?

Dhanush Second Marriage Mrunal Thakur: फिल्म इंडस्ट्री में स्टार्स के अफेयर और लिंकअप की खबरें कोई नई बात नहीं हैं। दोस्ती से शुरू होकर प्यार, फिर लिव-इन और ब्रेकअप,ये सिलसिला अक्सर सुर्खियों में रहता है। इसी कड़ी में एक बार फिर साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

शादी कर रहे हैं धनुष और मृणाल ठाकुर?
ताजा अफवाहों की मानें तो धनुष और मृणाल ठाकुर जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि आगामी 14 फरवरी 2026 यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर धनुष और मृणाल ठाकुर शादी करने वाले हैं।

Dhanush Second Marriage

क्या वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) पर होगी सीक्रेट वेडिंग?

इंडस्ट्री सूत्रों की मानें तो धनुष और मृणाल ठाकुर की शादी बहुत ही निजी समारोह के रूप में होगी, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि दोनों स्टार्स मीडिया और लाइमलाइट से दूर रहकर इस खास दिन को सेलिब्रेट करना चाहते हैं। हालांकि अभी तक इस शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शादी की अफवाहों पर धनुष और मृणाल क्यों हैं चुप?

-सीक्रेट शादी की इन चर्चाओं के बावजूद धनुष, मृणाल ठाकुर या उनकी टीम की ओर से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। यही वजह है कि फैंस इन खबरों को लेकर असमंजस में हैं।

-आपको बता दें कि ये दोनों स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने के लिए जाने जाते हैं। यही कारण है कि हर नई अफवाह लोगों की जिज्ञासा को और ज्यादा बढ़ा रही है।

अगस्त 2025 में मृणाल ठाकुर ने दिया था बड़ा हिंट

-पिछले साल भी धनुष और मृणाल ठाकुर के रिश्ते को लेकर चर्चाएं जोरों पर थीं। अगस्त 2025 में मृणाल ठाकुर ने इन अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ कहा था- धनुष मेरे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

-ओनली कॉलीवुड को दिए एक इंटरव्यू में मृणाल ठाकुर ने बताया था कि शुरुआत में उन्हें ये अफवाहें मजेदार लगी थीं। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया था कि धनुष फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' की स्क्रीनिंग में खास तौर पर उनके लिए नहीं आए थे बल्कि उन्हें वहां अजय देवगन ने इंवाइट किया था।

कहां से शुरू हुई थीं अफेयर की अफवाहें?

-दरअसल धनुष और मृणाल ठाकुर के रिलेशनशिप और शादी की चर्चाओं की शुरुआत उस वक्त हुई जब फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' की स्क्रीनिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में धनुष और मृणाल को हाथ पकड़े हुए, एक-दूसरे से कान में बात करते हुए देखा गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर डेटिंग के कयास लगने लगे थे।

-इसके अलावा मृणाल ठाकुर का धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क में' की रैप-अप पार्टी में शामिल होना भी चर्चा का विषय बना था जबकि वह उस फिल्म का हिस्सा नहीं थीं।

सोशल मीडिया पर फैंस ने खोजे सबूत

-अफवाहों को और हवा तब मिली जब फैंस ने सोशल मीडिया पर कुछ दिलचस्प बातें नोटिस की थीं। लोगों को पता चला कि मृणाल ठाकुर एक्टर धनुष की दोनों बहनों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं। धनुष की बहनों ने भी मृणाल को फॉलो बैक किया हुआ है।

-इंडस्ट्री में बहुत कम लोग ऐसे हैं जो धनुष के परिवार को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। इसी वजह से फैंस ने इसे रिलेशनशिप के संकेत के तौर पर देखा था।

-कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि अगर धनुष और मृणाल के बीच कुछ चल भी रहा है तो वह अभी शुरुआती स्टेज में है। इसलिए वह इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं। फिलहाल शादी की इन अफवाहों पर दोनों की चुप्पी ने कयासों को और तेज कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+