रूमर्ड गर्लफ्रेंड की फिल्म का पोस्टर देख धनुष हुए बेकरार, सरेआम कह दी ये बात

संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन्स की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने शहर में' का टाइटल और पहला पोस्टर रिलीज हुआ। जिसने दर्शकों के बीच बेहतरीन उत्साह पैदा कर दिया है। पहली ही झलक ने साबित कर दिया है कि यह फिल्म एक दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी की ओर इशारा कर रही है। सोशल मीडिया पर रिलीज़ के चंद मिनटों में ही पोस्टर को शानदार प्रतिक्रिया मिलनी शुरू हो गई, खासतौर पर युवा दर्शक इसकी सादगी और भावुकता से बेहद प्रभावित दिखे।

इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। ऐसे में उनकी फिल्म का पोस्टर देख धनुष ने भी रिएक्ट किया है। रिपोर्ट्स की माने तो मृणाल और धनुष डेट कर रहे हैं। ऐश्वर्या रजनीकांत के बाद अब मृणाल उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड है। उन्होंने क्या कहा, इस रिपोर्ट में जानिए।

Dhanush

धनुष भी जुड़े रोमांटिक जश्न में
जहां दर्शक पोस्टर और टाइटल पर प्यार लुटा रहे हैं, वहीं साउथ सुपरस्टार धनुष भी इस रोमांटिक जश्न का हिस्सा बन गए हैं। धनुष ने पोस्टर की तारीफ़ करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "अच्छा लग रहा है।" बता दें, धनुष की फिल्म 28 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इसमें उनके साथ कृति सेनन लीड रोल में हैं।

पोस्टर में दिखी मीठी और मासूम मोहब्बत
पहले पोस्टर में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की जोड़ी बेहद ताज़ा और स्वाभाविक लगी। पोस्टर की टोन, रंग और माहौल ऐसा है जो पुराने ज़माने की सादगी और आज के दौर की आधुनिक रोमांस दोनों का सुंदर मेल पेश करता है। यही कारण है कि इसे देखकर दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर एक शांत, मीठा और भावनात्मक अहसास उभरता है।

फिल्म से जुड़ी उम्मीदें और बढ़ीं
भंसाली प्रोडक्शन्स और ज़ी स्टूडियोज़ का नाम आते ही दर्शकों को विजुअल ग्रैंडर, संगीत और गहरी भावनाओं से भरी कहानियों की उम्मीद रहती है। ऐसे में 'दो दीवाने शहर में' भी इन्हीं उम्मीदों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ती दिख रही है। धनुष की तारीफ़ के बाद फिल्म के प्रति जिज्ञासा और रोमांच और बढ़ना तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+