42 साल की उम्र में रजनीकांत के EX-दामाद ने 9 साल छोटी एक्ट्रेस से रचाई गुपचुप शादी? तस्वीरें वायरल, क्या है सच

Dhanush-Mrunal Thakur Wedding Viral Picture: धनुष और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर को लेकर सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसने फैंस और इंडस्ट्री में हलचल मचा दी। इस वीडियो में दावा किया गया कि दोनों ने चेन्नई में बेहद गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। क्लिप में पारंपरिक दक्षिण भारतीय विवाह समारोह दिखाया गया, जिसमें कई बड़े फिल्मी सितारों की मौजूदगी भी दर्शाई गई। हालांकि, थोड़ी ही देर में यह साफ हो गया कि यह वीडियो पूरी तरह फर्जी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया है।

Dhanush-Mrunal Thakur Wedding

वायरल वीडियो में शादी की तारीख 22 जनवरी 2026 बताई गई थी। इसमें धनुष सफेद वेष्टि और सुनहरे बॉर्डर वाली शर्ट पहने नजर आए, जबकि मृणाल ठाकुर मरून रंग की खूबसूरत साड़ी में दिखाई दीं। वीडियो में मेहमानों के तौर पर थलापति विजय, अजित कुमार, दुलकर सलमान, अनिरुद्ध रविचंदर, त्रिशा और श्रुति हासन जैसे कई बड़े सितारों को भी दिखाया गया, जिससे लोगों को यह असली लगने लगा।

हालांकि, वीडियो को ध्यान से देखने और फैक्ट-चेक करने पर इसकी सच्चाई सामने आ गई। सोशल मीडिया यूजर्स ने सबसे पहले शक जताया। एक यूजर ने टिप्पणी की कि 22 जनवरी को अजित कुमार दुबई में मौजूद थे, ऐसे में उनका चेन्नई में शादी में शामिल होना संभव ही नहीं है। इसके बाद कई फैक्ट-चेक रिपोर्ट्स में पुष्टि हुई कि यह वीडियो AI तकनीक के जरिए तैयार किया गया है और इसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। (यहां पर वीडियो इसलिए नहीं एंबेड किया गया, ताकि ऐसी फेक वीडियो को बढ़ावा न मिले)

गौरतलब है कि इससे पहले भी धनुष और मृणाल ठाकुर को लेकर निजी शादी और डेटिंग की अफवाहें उड़ चुकी हैं, खासकर 14 फरवरी के आसपास। लेकिन दोनों के करीबी सूत्रों ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था। सूत्रों के अनुसार, दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और उनके बीच किसी तरह का रोमांटिक रिश्ता नहीं है।

धनुष के करीबी दोस्तों का कहना है कि अभिनेता दोबारा शादी करने के मूड में नहीं हैं। वे अपने दो बेटों, यात्रा और लिंगा, की परवरिश पर पूरा ध्यान देना चाहते हैं और उनकी जिंदगी में किसी बड़े बदलाव से बचना चाहते हैं। गौरतलब है कि धनुष ने 2024 में ऐश्वर्या रजनीकांत से तलाक लिया था।

वहीं, मृणाल ठाकुर और धनुष के नाम कई बार एक साथ जोड़े गए, खासकर कुछ टीवी शोज़ और सार्वजनिक कार्यक्रमों के बाद, लेकिन दोनों ने कभी इन अफवाहों पर मुहर नहीं लगाई। फिलहाल, दोनों कलाकार अपने-अपने आने वाले फिल्मी प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और वायरल AI वीडियो को महज एक भ्रामक अफवाह माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+