पवन सिंह से परेशान हुईं धनश्री वर्मा, पावर स्टार पर दिया चौंकाने वाला बयान, लोगों के उड़े होश
Dhanashree Verma On Pawan Singh: क्लेश और ड्रामा से भरपूर रिएलिटी शोज की बात जब होती है, तो सबसे पहला नाम 'बिग बॉस' का ही दिमाग में आता है। लेकिन अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसी शैली का एक नया शो लॉन्च हुआ है, जिसका नाम है 'राइज एंड फॉल'।
पवन सिंह को लेकर धनश्री वर्मा ने कही ऐसी बात
इसे अशनीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं और इस शो में भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं। उनकी कंटेस्टेंट्स के साथ बॉन्डिंग और बातचीत दर्शकों का ध्यान खींच रही है, लेकिन अब इसी को लेकर एक्ट्रेस धनश्री वर्मा ने एक चौंकाने वाला बयान दे दिया है।

धनश्री वर्मा ने कहा- पवन सिंह फ्लर्ट करते रहते हैं
-हाल ही में धनश्री वर्मा ने अरबाज पटेल के साथ बातचीत के दौरान पवन सिंह को लेकर अपनी राय जाहिर की। उन्होंने कहा कि पवन सिंह हमेशा फ्लर्टिंग करते रहते हैं। अरबाज पटेल ने धनश्री से सलाह दी कि पवन सिंह से दूरी बनाकर रखें, जिस पर धनश्री ने भी हामी भरी।
-धनश्री वर्मा ने कहा- हां,मैं सचमुच दूरी बना रही हूं क्योंकि वह हमेशा फ्लर्ट करते रहते हैं। धनश्री ने ये भी कहा कि उन्हें पवन सिंह का नेचर पूरी तरह समझ में नहीं आ रहा है। जहां एक तरफ फैंस पवन सिंह की कंटेस्टेंट्स के साथ बॉन्डिंग को खूब पसंद कर रहे हैं, वहीं धनश्री का ये बयान सबको हैरान कर रहा है।
पवन सिंह को पसंद कर रहे हैं लोग
-अब सवाल ये उठता है कि जब पवन सिंह को इस स्टेटमेंट की जानकारी होगी, तो उनका क्या रिएक्शन रहेगा। हालांकि शो में पवन सिंह की छवि काफी मजबूत बनी हुई है। उनके शानदार वन-लाइनर्स और बेबाक अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
-अशनीर ग्रोवर के होस्ट किए शो में पवन सिंह ने दर्शकों और फैंस के बीच एक खास जगह बना ली है। ये उनका पहला रिएलिटी शो है और इसे लेकर उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं। कोई भी आलोचना हो, लेकिन उनके फैंस उन्हें समर्थन दे रहे हैं और उनके प्रदर्शन की खूब तारीफ कर रहे हैं।
कौन हैं धनश्री वर्मा के दोस्त अरबाज पटेल?
'राइज एंड फॉल' शो में नजर आ रहे अरबाज पटेल औरंगाबाद के रहने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके लगभग 1.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अरबाज पटेल मॉडल और एक्टर भी हैं।
-इससे पहले अरबाज पटेल 'स्प्लिट्सविला X5' जैसे शो में दिखाई दे चुके हैं। इसके अलावा, अरबाज कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुके हैं। वह 'बिग बॉस मराठी' के सीजन 5 में भी हिस्सा ले चुके हैं। अरबाज पटेल की पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में छाई रहती है। कहा जा रहा है कि अरबाज पटेल इन दिनों निक्की तंबोली के साथ रिलेशनशिप में हैं।












Click it and Unblock the Notifications