'युजवेंद्र चहल का घर जलाने जा रही हैं', क्या एलिमनी के 4.75 करोड़ रुपए से खुश नहीं हैं धनश्री वर्मा? खुला राज
Dhanashree Verma Post: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का अब आधिकारिक रूप से तलाक हो चुका है। दोनों के रास्ते अब अलग हो चुके हैं। तालका के बाद की एलिमनी को लेकर भी बड़ा फैसला सामने आ चुका है।
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का तलाक
गत 19 मार्च 2025 को धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के एलिमनी के फैसले की डिटेल्स सामने आ गई थीं। इसके बाद लोग धनश्री वर्मा को लेकर तरह तरह की बातें करने लगे थे। इसी बीच धनश्री वर्मा का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

धनश्री वर्मा ने शेयर किया ऐसा पोस्ट
धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह हाथ में मशाल लिए हुए नजर आ रही हैं। धनश्री का ये पोस्ट इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है। उनका ये लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फोटोज में धनश्री के एक्सप्रेशन भी काफी दमदरा लग रहे हैं।
हाथ में मशाल लिए नजर आईं धनश्री वर्मा
-वायरल हो रही फोटोज में देखा जा सकता है कि धनश्री वर्मा के चेहरे पर एक आग सी नजर आ रही है, जिसे देखकर जहां कुछ लोग काफी हैरान हो रहे हैं, वहीं डांसर के फैंस काफी खुश भी हो रहे हैं। आपको बता दें कि धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3 तस्वीरें पोस्ट की हैं।
-इनमें से एक तस्वीर में धनश्री वर्मा अपने हाथ में मशाल लिए नजर आ रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है उन्होंने गोल्डन कलर की आउटफिट पहनी हुई है। उनका लुक काफी इंप्रेस करने वाला है। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए हार्ट और फायर इमोजी पोस्ट की है।
'युजवेंद्र चहल का घर जलाने जा रही हैं'
कुछ लोग जहां धनश्री वर्मा के पोस्ट को पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। लोगों की मानें तो युजवेंद्र चहल से एलिमनी मिलने के बाद ही धनश्री वर्मा का रूप ही बदल गया है। एक शख्स ने तो तस्वीर को देखने के बाद कमेंट कर लिखा है- धनश्री वर्मा मशाल लेकर अब युजवेंद्र चहल का घर जलाने जा रही हैं। क्या उन्हें मनमुताबिक एलिमनी नहीं मिली है।
धनश्री वर्मा की मिलेगी इतनी एलिमनी
-बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपनी एक्स पत्नी धनश्री वर्मा को 4.75 करोड़ रुपए की एलिमनी देने के लिए तैयार हैं। खबर है कि वह पहले ही 2.37 करोड़ रुपए धनश्री को दे चुके हैं।
-पहले रिपोर्ट्स आई थीं कि धनश्री वर्मा ने चहल से 60 करोड़ रुपए की एलिमनी की डिमांड की थी लेकिन बाद में उनकी फैमिली ने इन सभी को झूठी खबर बताया था।












Click it and Unblock the Notifications