यजुवेंद्र चहल से तलाक के बाद धनश्री वर्मा की होगी मौजा मौजा, इतने करोड़ की बन जाएंगी मालकिन!
dhanashree and yuzuvendra chahal divorce rumors: डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र सिंह चहल इन दिनों खूब चर्चा में बने हुए हैं। इसकी वजह दोनों की पर्सनल लाइफ में आया भूचाल है। सोशल मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों तलाक लेने जा रहे हैं। कुछ समय से धनश्री वर्मा और क्रिकेटर युजवेंद्र सिंह चहल की शादीशुदा जिंदगी में काफी तनाव चल रहा है।
इसी बीच दोनों ने सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया है। यहां तक की साथ में क्लिक की गई सारी फोटोज भी डिलीट कर दी हैं। रिपोर्ट्स की माने तो एक दोनों के एक करीबी ने बताया है कि कपल अलग होने जा रहा है। हालांकि दोनों के अलग होने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। इस रिपोर्ट में जानिए दोनों अलग होते हैं तो धनश्री को कितनी एलिमनी मिलेगी।

बट जाएगी संपत्ति
धनश्री और युजवेंद्र अगर अलग होते हैं तो कानून के अनुसार जो भी संपत्ति का 50-50 प्रतिशत हिस्सा दोनों में बट जाएगा। अगर संपत्ति चहल के नाम पर है तो। बता दें, चहल साल में करीब 45 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं। वैसे तो उनकी कमाई के कई जरिए हैं। लेकिन सबसे ज्यादा उनकी कमाई IPL से होती है। साल 2024 में उन्होने IPL से 6.4 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस साल वो IPL से 18 करोड़ रुपए की कमाई करेंगे। इसके अलावा वो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के ग्रेड सी के खिलाड़ी हैं। यहां से उन्हें एक करोड रुपए की कमाई होती है। इसके अलावा उनके पास कई ब्रांड्स एंडोर्समेंट भी हैं।
2020 में हुई थी शादी
बात करें धनश्री की तो उनकी सालाना आय करीब 25 करोड़ रुपए बताई जा रही है। वो पेशे से मॉडल कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं। उनकी सबसे ज्यादा कमाई डांस वीडियो से होती है। इसके अलावा वो डांसिंग शो और ब्रांड्स से कमाई करती हैं। ऐसे में दोनों में सबसे ज्यादा सालाना आय युजवेंद्र के पास है। दोनों ने 2020 में शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications