पायल मलिक के 'मुस्लिम लड़के से शादी वाले' बयान भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- 'मेरा पति दो शादी को...'
Devoleena Bhattacharjee Payal Malik: बिग-बॉस ओटीटी 3 से जब से अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक एलिमिनेट हुईं है तो वह आए दिन अपने बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पायल ने देवोलीना भट्टाचार्जी के मुस्लिम शख्स से शादी करने पर काफी कुछ कहा।
दरअसल, बीते दिनों टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अरमान मलिक और उनकी दोनों शादियों को लेकर यूट्यूबर पर निशाना साधा और इसे एक्ट्रेस ने शर्मनाक बताया था। जिसके बाद पायल मलिक ने एक्ट्रेस की मुस्लिम लड़के से शादी करने पर उनको मुंहतोड़ जवाब दिया। अब पायल के इस बयान पर देवोलीना ने काफी कुछ कहा।

अब देवोलीना ने पायल मलिक को जवाब देते हुए अपने इंस्टा स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'एक इंसान के अंदर बहुत ज्यादा दिमाग होना चाहिए यह सब समझने के लिए कि दूसरे धर्म में शादी करना और दो शादियां करना दोनों अलग बात है। जो मुझे लगता है कि ये समझदार लोग ही जानते हैं। ये सिर्फ मेरा ही नहीं बल्कि देश में हर भारतीय का हक है कि वह दो शादियों के खिलाफ आवाज उठाए।'
देवोलीना ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'आप उन महिलाओं का मजाक मत उड़ाओ जो इस टॉर्चर से हर दिन मरती हैं। बाकी आपको अपने घर में जैसा रहना है वैसे रहो। 2 शादियां ही क्यों 4 या 5 शादी भी आप कर सकते हैं। इस बीमारी को कृपा करते हमारे समाज में मत फैलाओ। रही बात मेरा पति मुस्लिम है तो वह अपनी पत्नी के लिए लॉयल है और कम से कम 2 शादी को प्रमोट नहीं कर रहा। हमने एक दूसरे को समझकर शादी का फैसला करने में वक्त लिया ना कि 7 दिनों में ही शादी कर ली।'
देवोलीना भट्टाचार्जी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि, ये विवाद तब शुरू हुआ जब देवोलीना ने अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों के बिग-बॉस ओटीटी 3 में एंट्री को लेकर सवाल उठाए थे। एक्ट्रेस ने मेकर्स पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह आने वाली जेनरेशन को क्या संदेश देना चाहते हैं कि सभी लोग दो शादियां करें। जिसके बाद पायल मलिक ने उनको करारा जवाब देते हुए कहा था कि उन्होंने भी मुस्लिम लड़के से शादी की है जिसके लिए देवोलीना को काफी ट्रोल भी किया गया था। तो वह कौन होती हैं हमारी शादी को लेकर बोलने वाली।












Click it and Unblock the Notifications