'पुलिस के हाथ लगे सबूत', सुशांत सिंह राजपूत केस में देवेन्द्र फड़णवीस ने किए नए खुलासे, एक्टर को मिलेगा न्याय?

Sushant Singh Rajput: साल 2020 में दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हुई अचानक मौत से सभी को बड़ा झटका लगा था। 14 जून 2020 की सुबह एक्टर का शव पंखे पर लटका हुआ मिला। हालांकि आज भी कोई मानने को तैयार नहीं है कि ये एक सुसाइड था। बल्कि उनके फैंस और परिवार वालों का दावा है कि उनका मर्जर हुआ है।

सुशांत सिंह राजपूत केस में बड़ा अपडेट
सुशांत सिंह राजपूत केस की मिस्ट्री को सुलझाने के लिए मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था। लेकिन, आज तक इस केस में कोई पुख्ता सबूत उनके हाथ नहीं लगा जो ये साबित कर सके कि एक्टर का मर्डर हुआ है। अब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस केस से जुड़ा एक बड़ा अपडेट दिया है।

Sushant Singh Rajput

देवेंद्र फडणवीस ने किया खुलासा
रिपब्लिक भारत को दिए इंटरव्यू में देवेंद्र फडणवीस ने नए खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि, 'पहले से उपलब्ध जानकारी केवल अफवाहों पर आधारित थी, फिर कुछ लोगों ने दावा किया कि उनके पास मामले में पर्याप्त सबूत हैं। उसके बाद इन लोगों से संपर्क किया गया और पुलिस को सबूत सौंपने के लिए कहा गया।'

'नए सबूतों पर जांच चल रही है'
देवेंद्र फडणवीस ने सुशांत सिंह राजपूत केस में आगे कहा, फिलहाल हम मौजूदा सबूत के आधार पर इस केस की जांच को आगे बढ़ा रहे हैं। जांच अब भी जारी है। इस मामले में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत केस में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को सबसे ज्यादा टारगेट किया गया था। वह लगभग 1 महीना जेल में बंद रही थीं।

सुशांत को मिलेगा न्याय?
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के तीन साल बाद भी उनको न्याय नहीं मिल पाया है। लोग आज भी जानना चाहते हैं कि उनकी मौत के पीछे किसका हाथ था। फैंस सोशल मीडिया के जरिए एक्टर के लिए न्याय की मांग करते रहते हैं। फैंस का मानना है कि ये उनकी मौत का मुख्य कारण कहीं ना कहीं नेपोटिज्म भी है। उम्मीद की जा रही है जल्द ही इस केस में अब न्याय होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+