'एस्कॉर्ट का काम करती हैं', बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस की खुली पोल, डिटेक्टिव तान्या पुरी का शॉकिंग खुलासा
Detective Tanya Puri: बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ा एक नया चौंकाने वाला दावा सामने आया है। प्राइवेट डिटेक्टिव तान्या पुरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री की एक पॉपुलर एक्ट्रेस को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि उन्होंने एक्ट्रेस का नाम उजागर नहीं किया है।
प्राइवेट डिटेक्टिव तान्या पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
तान्या पुरी ने बताया है कि ये एक्ट्रेस काफी समय से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं लेकिन पिछले कुछ सालों में उन्हें ज्यादा काम नहीं मिल रहा था। ऐसे में उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल को बनाए रखने के लिए कुछ ऐसे फैसले लिए, जिन्होंने अब सबको चौंका दिया है।

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
तान्या पुरी ने सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में बताया है कि ये फेमस एक्ट्रेस एक ऐसे शख्स के साथ रिलेशनशिप में हैं जो फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है। उन्होंने कहा- वह एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी इमेज इंडस्ट्री में बहुत साफ-सुथरी और प्रतिष्ठित मानी जाती है लेकिन असलियत कुछ और है।
'एस्कॉर्ट के तौर पर काम करती हैं ये एक्ट्रेस'
तान्या पुरी ने कहा- इस फेमस एक्ट्रेस का रिलेशनशिप सिर्फ दिखावा है। असल में वह एक एस्कॉर्ट के तौर पर काम करती हैं। तान्या ने आगे कहा कि ये मामला तब सामने आया था जब उस एक्ट्रेस का पार्टनर खुद उनके पास आया था। उसे शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड उसे धोखा दे रही है। इसके बाद जब जांच शुरू हुई तो पता चला कि वह कई लोगों से मिलती हैं और इसके बदले पैसे लेती हैं।
हाई-प्रोफाइल क्लाइंट्स से मिलती हैं एक्ट्रेस
तान्या पुरी के अनुसार वह एक्ट्रेस देश के कई शहरों में जाती हैं और हाई-प्रोफाइल क्लाइंट्स से मिलती हैं। उन्हें इस तरह का लाइफस्टाइल पसंद है। उनके पार्टनर को भी इस बात की जानकारी है लेकिन उन्होंने रिश्ता खत्म नहीं किया क्योंकि इससे आ रहा पैसा उनके बिजनेस में काम आ रहा था।
एक्ट्रेस के पार्टनर को पता है अफेयर की बात
तान्या पुरी ने ये भी बताया कि पार्टनर ने सब कुछ जानने के बावजूद रिश्ता खत्म नहीं किया। वह निजी तौर पर इस बारे में बात करना चाहते थे लेकिन पैसे और लाइफस्टाइल के चलते वह इस रिश्ते को निभाते रहे।
हाई-प्रोफाइल केस में बरती जाती है सख्त गोपनीयता
-तान्या पुरी ने कहा कि ऐसे मामले बेहद हाई-प्रोफाइल होते हैं और इनमें सख्त गोपनीयता बरतनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि इस तरह के मामालों में कई बार बड़े नाम और प्रभावशाली लोग जुड़े होते हैं, इसलिए हर जानकारी को गुप्त रखना बेहद जरूरी होता है।
-तान्या पुरी के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। हालांकि उन्होंने इस मामले मेंकिसी का नाम नहीं लिया है लेकिन उनके इस बयान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ पहलुओं पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications