'बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ थे 2 Male Escorts, 5 लड़कियां', डिटेक्टिव नमन जैन ने बताया गोवा पार्टी का 'गंदा' सच

Detective Naman Jain: डिटेक्टिव नमन जैन ने बॉलीवुड सेलेब्स से जुड़े कई दिलचस्प केस हैंडल किए हैं और ऐसा ही एक केस इंडस्ट्री की एक फेमस एक्ट्रेस का है, जिसे एक पार्टी में कई लोगों के साथ फिजिकली इन्वॉल्व होने के बाद ब्लैकमेल किया गया था। उन्होंने बताया है कि कैसे गोवा में एक बैचलरेट पार्टी, उस एक्ट्रेस की सोच से कहीं ज्यादा साबित हो गई थी।

गोवा के हाई प्रोफाइल पार्टी का काला सच
सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत के दौरान नमन जैन ने बताया- एक बड़े बिजनेसमैन की बेटी ने शादी से ठीक पहले बैचलरेट पार्टी का आयोजन किया था। उस लड़की ने गोवा के एक विला में पार्टी रखी थी। पार्टी में उसके सभी दोस्त जो कि बहुत हाई प्रोफाइल थे, पहुंचे थे। उनमें से एक उसकी बचपन की दोस्त थी और वह एक जानी-मानी एक्ट्रेस है।

Detective Naman Jain

'उस लड़की ने 2 मेल एस्कॉर्ट्स को बुलाया था'

-नमन जैन ने बताया- उस बिजनेसमैन की बेटी ने दो मेल मॉडल्स को बुलाया था, वो असल में मॉडल्स नहीं थे बल्कि जिगोलो या मेल एस्कॉर्ट्स थे। उसने एक डांस प्रोग्राम और सब कुछ ऑर्गनाइज़ किया था। वहीं उस बॉलीवुड एक्ट्रेस को इसकी उम्मीद नहीं थी। वह गलती से वहां आ गई थी। डांस के बाद मामला गरमा गया और ये एक्ट्रेस भी इसमें शामिल हो गया। वहां बहुत खुशी का माहौल बन गया, शराब भी चल रही थी।

-5 महीने पहले पोस्ट किए गए इंटरव्यू में, नमन जैन ने एक्ट्रेस की पहचान का इशारा किया और कहा- ये बॉलीवुड एक्ट्रेस बहुत काम करती है, बहुत रेप्युटेड है, A-लिस्टर कैटेगरी में आती है। वह अपने टॉप गेम में है, बहुत जानी-मानी है। नमन जैन ने कहा कि अगर वह उसका मैरिटल स्टेटस बता दें, तो लोग आसानी से उसका नाम गेस कर सकते हैं।

'इंडस्ट्रियलिस्ट परिवार की बेटी को ब्लैकमेल किया गया'

नमन जैन ने बताया- बाद में उस इंडस्ट्रियलिस्ट परिवार की बेटी को एक डांसर का फोन आया था, जिसमें उसने पूरा पेमेंट मांगा था। वह व्यक्ति बहुत बड़ी टिप मांग रहा था। वह असल में उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। वह डर गई थी, वह शादी करने वाली थी और उसने उस व्यक्ति से कहा कि वह उसे परेशान न करे।

'एस्कॉर्ट ने सेक्सुअल एक्टिविटी रिकॉर्ड की थी'

नमन जैन ने आगे कहा- उस आदमी ने एक लड़की और उस एक्ट्रेस के करीब आने की 15 सेकंड की क्लिप भेजी। वह इंटिमेट हो रहे थे। उस लड़की को वीडियो भेजने के तुरंत बाद उस शख्स ने उस क्लिप को सबके लिए डिलीट कर दिया था। लड़की ने कॉल करके बॉलीवुड एक्ट्रेस को सारी बात बताई। एक्ट्रेस भी घबरा गई थी। उनके पास जाने के लिए कोई जगह नहीं थी। वो किसी से बात नहीं कर पा रही थीं।

ये केस कैसे सुलझा था?

-डिटेक्टिव नमन जैन ने कहा- इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने मैनेजर के जरिए मुझसे कॉन्टैक्ट किया। मुझे केस बताने से पहले ही, मुझसे एक NDA साइन करवाया गया। जब मैं उनसे मिला, तो उन्होंने मुझे पूरी सिचुएशन बताई। मुझे समझ आया कि उस आदमी की जैकेट में एक हिडन कैमरा था।

-नमन जैन ने कहा- ये एक अर्जेंट मामला था। बिजनेसमैन की लड़की की शादी से पहले इसे सुलझाना था। वो पुलिस के पास नहीं जा सकती थी क्योंकि उन्हें सबूत चाहिए थे। जब मेरी टीम ने इस केस को इन्वेस्टिगेट किया, तो हमें पता चला कि ये दोनों ऐसे एरिया से हैं, जहां साइबर क्राइम बहुत आम है। हमने उनके खिलाफ हर सबूत मिटा दिया। हमने अपने पॉलिटिकल कॉन्टैक्ट्स का इस्तेमाल किया और इन दोनों लड़कियों के लिए केस सॉल्व किया।

'5 लड़कियां, 2 आदमी इस पूरे गंदे गेम में शामिल थे'

-सिद्धार्थ कन्नन ने नमन जैन से पूछा- क्या मेल प्रॉस्टिट्यूट बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ किसी सेक्सुअल एक्टिविटी में शामिल था? क्या इंडस्ट्रियलिस्ट की बेटी भी मेल प्रॉस्टिट्यूट के साथ किसी सेक्सुअल एक्टिविटी में शामिल थी? नमन ने दोनों सवालों के जवाब में हां कहा। फिर उन्होंने बताया- 5 लड़कियां और 2 मेल प्रॉस्टिट्यूट एक साथ सेक्सुअल एक्टिविटी में शामिल थे।

-नमन जैन ने बताया- ये एक ऑर्जी थी, आम लोगों की भाषा में ग्रुप सेक्स कहते हैं। नमन जैन ने आगे कहा- एक्ट्रेस इस इरादे से पार्टी में नहीं आई थी लेकिन उस माहौल में वह खुद को कंट्रोल नहीं कर सकी। आपको बता दें कि वनइंडिया हिंदी नमन जैन के दावों को अकेले वेरिफाई नहीं कर सकता। हालांकि ये सभी बातें नमन जैन ने इंटरव्यू में खुद बताई हैं लेकिन उन्होंने कहीं भी एक्ट्रेस या फिर बिजनेसमैन और उनकी बेटी का नाम रिवील नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+