'गृहस्थ होने के बावजूद वामप्रस्थ हूं', फेमस सिंगर कैलाश खेर ने जानें क्यों कहा ऐसा?

Kailash Kher: कैलाश खेर म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। उनकी रुहानी आवाज और खूबसूरत गाने हर किसी का दिल छू लेते हैं। अपनी जबरदस्त सिंगिंग के कारण कैलाश खेर लाखों-करोडों दिलों पर राज करते है। लेकिन, सिंगर ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखा है।

कैलाश खेर के जीवन में क्या चल रहा है वो कभी उसे दुनिया के सामने लाना पसंद नहीं करते। लेकिन, सिंगर कैलाश खेर ने पहली बार अपनी निजी जिंदगी के कई ऐसे राज पर से पर्दा उठाया है, जिनके बारे में शायद ही कोई जानता होगा। जी हां..कैलाश खेर ने अपनी शादी और बच्चे के बारे में समानी के पॉडकास्ट में खुलकर बात की।

Kailash Kher

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेमस सिंगर कैलाश खेर हाल ही में फिगरिंग आउट विद राज समानी के पॉडकास्ट में पहुंचे थे। यहां सिंगर ने खुलकर अपनी मैरिड लाइव के बारे में बात की। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि वो अब अपनी पत्नी शीतल से अलग हो गए हैं।

कैलाश खेर ने पॉडकास्ट में कहा कि मैं पहली बार बता रहा हूं कि मेरी शादी हुई है और मेरा एक 14 साल का बेटा है। बेटे का नाम कबीर है। लेकिन शादी के दो-तीन साल बाद, हम गृहस्थ होने के बावजूद वामप्रस्थ में हैं।" यह पहली बार था जब खेर ने अपनी पत्नी शीतल से अलग होने के बारे में खुलकर बात की।

इस खबर ने कई लोगों का ध्यान खींचा है, क्योंकि खेर का निजी जीवन हमेशा से उनके प्रशंसकों के बीच जिज्ञासा का विषय रहा है। उन्होंने बताया, "हम विच्छेदन से गुज़रे हैं, जिसे सेपरेशन कहते हैं वो हो गया। सब कुछ ठीक है, लेकिन भगवान हमें वैसे ही रखते हैं जैसे वे चाहते हैं।

कुछ आत्माओं को किसी तरह से रखना पड़ता है, इसलिए उन्होंने हमें उसमें नहीं फंसाया है और हम भी आनंद में हैं। कितने लोग तरस खाते हैं यह सुनकर हमें बहुत दुख हुआ। अरे, तुम माफ़ी मांग रहे हो बेटा, हमें तुम्हारे लिए दुख है, अपनी हालत देखो, सब कुछ होते हुए भी तुम कितने अकेले हो और अकेले होते हुए भी हम लोगों से कितने जुड़े हुए हैं।

खेर के पॉडकास्ट में आने के वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी दिलचस्पी जगाई है, कई प्रशंसकों ने उनकी ईमानदारी के लिए समर्थन और प्रशंसा व्यक्त की है। बता दें, कैलाश खेर ने फरवरी 2009 में शीतल भान संग शादी की थी। शादी के 10 महीने बाद उन्हें एक बेटा हुआ था।

अगर कैलाश खेर के गानों की बात करें तो उन्होंने तेरी दीवानी', 'अर्जियां', 'या रब्बा', 'चांद सिफारिश', 'अल्लाह के बंदे हसदे' और 'बम लहरी' जैसे गाने गाए है, जिन्होंने लोगों के दिलों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+