Aaradhya Bachchan मामले पर दिल्ली HC ने यूट्यूब को लगाई फटकार- आपकी जिम्मेदारी नहीं है?

Delhi HC slamms youtube channel: हाल ही में अमिताभ बच्चन की नातिन आराध्या बच्चन की हेल्थ को लेकर चलाई जा रही फेक न्यूज पर लगाम कसने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया।

 Aaradhya bachchan

Aaradhya Bachchan health: अमिताभ बच्चन की नातिन आराध्या बच्चन ने आज दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जब एक यूट्यूब चैनल ने स्टारकिड को लेकर फेक खबर चला दी। इस मामले को लेकर दिल्ली HC ने सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया।

कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार
दिल्ली हाईकोर्ट ने आराध्या बच्चन की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि किसी भी शख्स खासतौर पर बच्चों की छवि को नुकसान पहुंचाना एक गंभीर मामला है।

फर्जी खबरों को हटाने के निर्देश
कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए अलग अलग यूट्यूब चैनलों पर चल रही इन फर्जी खबरों को हटाने का आदेश दिया। कोर्ट ने आदेश देते हुए इन चैनलों को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने चैनल से सवाल करते हुए कहा कि क्या आपके पास ऐसी कोई नीति नहीं, जिससे ये सुनिश्चित हो सके कि फर्जी खबरों को ना चलाया जाए। क्या यूट्यूब चैनलों की कोई जिम्मेदारी नहीं है?

कोर्ट ने दिया हफ्ते भर का समय
दिल्ली हाईकोर्ट ने आराध्या को लेकर चल रही फेक खबरों को तुरंत हटाए जाने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने हफ्ते भर का समय इन आदेशों का पालन करने के लिए भी दिया। इसके साथ ही सूचना और प्रसारण मंत्रालय को भी ऐसे आपत्तिजनक कंटेंट ब्लॉक करने के निर्देश दिए। कोर्ट ने यू्यूब चैनल के वीडियो को लेकर कहा कि हर बच्चे को गरिमा और सम्मानके साथ जीने का अधिकार है। ऐसे में यूट्यूब की जिम्मेदारी बनती है कि इस तरह की फर्जी खबरों पर तुरंत रोक लगाई जाए।

क्या है पूरा मामला?
बताते चलें कि आज ही आराध्या ने एक फेक न्यूज को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। फेक न्यूज आराध्या की हेल्थ को लेकर चलाई जा रही थी। पिछले कई दिनों से उनकी हेल्थ को लेकर खबर चल रही थी। ऐसे में इन तमाम फर्जी खबरों पर लगाम लगाने के लिए बच्चन परिवार की ओर से आज दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। जिसके बाद कोर्ट ने फेक न्यूज फैलाने वालों को कड़ी फटकार लगाई।

पॉपुलर स्टारकिड हैं आराध्या
बताते चलें कि आऱाध्या बच्चन एक फेमस स्टारकिड हैं। कई बार उन्हें अपने माता-पिता के साथ इवेंट्स में देखा गया है। आराध्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय होती हैं। हालांकि, कई दफा उन्हें ट्रोल भी किया जा चुका है। लेकिन ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जो आराध्या को काफी प्यार करते हैं। ऐश्वर्या राय भी अपनी बेटी के साथ तस्वीरें समय-समय पर शेयर करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+