रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चेतावनी के बाद अब सलमान खान पर लगे ऐसे आरोप, इस शख्स ने खोली पोल-पट्टी
Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी सुपरहिट फिल्मों के साथ साथ अपनीर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। उनकी जिंदगी भी कई तरह के विवादों से घिरी हुई है। कई लोगों ने उन पर गंभीर आरोप तक लगाए हैं।
सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
इसके अलावा सलमान खान का नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ चका है लेकिन इसके बावजूद भी भाईजान 59 की उम्र में भी कुंवारे ही बैठे हैं। इन दिनों सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं।

'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग के लिए रक्षा मंत्रालय से नहीं मिल रही थी अनुमति
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग के लिए रक्षा मंत्रालय से परमिशन नहीं मिल रही है। इस वजह से फिल्म की शूटिंग को रोकना पड़ा था। बताया गया था कि सलमान खान ने इस बारे में खुद रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों से बात करने की इच्छा जताई थी।
सलमान खान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की थी मुलाकात
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने इस मामले को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। इस मीटिंग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सलमान खान को विश्वास दिलाया था कि शूटिंग के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होंगी। जो भी समस्या हैं, उसे वो सुलझा लेंगे।
राजनाथ सिंह ने सलमान खान को दी थी चेतावनी
मीडिया रिपोर्ट में आगे बताया गया था कि राजनाथ सिंह ने सलमान खान से ये भी कहा था कि फिल्म में किसी भी तरह से चीन को बदनाम ना किया जाए। दरअसल इन दिनों भारत और चीन के ग्लोबल लेवल पर रिश्ते अच्छे हो रहे हैं। ऐसे में राजनाथ सिंह ये नहीं चाहते हैं कि आगे चलकर दोनों देशों के बीच कोई समस्या फिर से आए।
अभिनव कश्यप ने सलमान खान पर लगाए ऐसे आरोप
-आपको बता दें कि सलमान खान पर अब तक कई लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं जिनमें से एक अभिनव कश्यप हैं जो कि एक अभिनेता, डायरेक्टर और स्क्रीन राइटर हैं। साथ ही वह बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर अनुराग कश्यप के भाई भी हैं।
-सलमान खान की फिल्म 'दबंग' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का नया इतिहास रचा था। ये न केवल सलमान खान के करियर की टर्निंग प्वाइंट बनी बल्कि डायरेक्टर अभिनव कश्यप के लिए भी बड़ी फिल्म साबित हुई थी। हाल ही में फिल्म की रिलीज को 15 साल पूरे हुए हैं, लेकिन इस मौके पर अभिनव कश्यप ने सलमान खान और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाकर तहलका मचा दिया है।
-अभिनव कश्यप ने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि फिल्म 'दबंग' से पहले सलमान खान की इमेज "छिछोरे और मवाली" जैसे किरदारों तक सिमट गई थी। उनकी फिल्मों 'वांटेड' और 'तेरे नाम' ने ये छवि और मजबूत कर दी थी। अभिनव कश्यप के अनुसार 'दबंग' ने सलमान खान की इमेज बदलने में बड़ी भूमिका निभाई है।
-अभिनव कश्यप ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने 'दबंग' को लेकर अरबाज खान से संपर्क किया था। अरबाज फिल्म में हीरो बनना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने इसे प्रोड्यूस करने का फैसला किया था और सलमान खान को बतौर लीड लेने की बात कही थी। इसके बाद अभिनव कश्यप को 10 लाख रुपये का साइनिंग अमाउंट देकर फिल्म पर काम शुरू कराया गया था।
'सलमान खान का पूरा परिवार ही बदतमीज है'
-अभिनव कश्यप ने ये भी आरोप लगाया था कि फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा को बिना उनकी राय के साइन कर लिया गया था। अभिनव का कहना है कि उन्हें सिर्फ फैसले के बाद जानकारी दी गई जबकि वह खुद इस प्रक्रिया में शामिल होना चाहते थे।
-आपको बता दें कि अभिनव कश्यप और सलमान खान के रिश्ते फिल्म दबंग की शूटिंग के दौरान काफी बिगड़ गए थे। हालात ऐसे बने थे कि डायरेक्टर को पूरी फ्रैंचाइज से बाहर कर दिया गया और वह 'दबंग 2' का हिस्सा नहीं बन पाए। अभिनव का कहना है कि ये उनकी मर्जी से छोड़ी गई फिल्म नहीं थी, बल्कि उन्हें मजबूरन हटना पड़ा था।
-अभिनव कश्यप ने साफ कहा है- सलमान खान का पूरा परिवार ही बदतमीज है। ये लोग गुंडे हैं। काम करने का मन ही नहीं है। बस एहसान जताते हैं कि किसी को मौके दे रहे हैं। अभिनव ने कहा कि सलमान खान और उनका परिवार सामान्य लोग नहीं, बल्कि अपराधी हैं।
अरबाज खान ने की थी ऐसी हरकत
-ये पहली बार नहीं है जब अभिनव कश्यप ने सलमान खान पर हमला बोला हो। साल 2020 में बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद भी उन्होंने आरोप लगाया था कि खान परिवार ने उनके करियर को खत्म करने की साजिश की थी।
-अभिनव कश्यप का कहना था कि 'दबंग 2' से उन्हें हटवाने के बाद अरबाज खान ने उनके कई प्रोजेक्ट्स भी रुकवा दिए थे। इसके बाद अरबाज खान ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था।
-आपको बता दें कि फिल्म'दबंग' भले ही ब्लॉकबस्टर रही हो, लेकिन इसके पीछे की कहानियां और आरोप आज भी सलमान खान और अभिनव कश्यप के बीच खटास की गवाही देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications